Weather Updates: जारी रहेगा सर्दी का सितम, दिल्ली समेत कई राज्यों में Cold Day, 'यलो अलर्ट' भी जारी

नई दिल्ली, 26 जनवरी। साल 2022 का पहला महीना खत्म होने जा रहा है लेकिन सर्दी खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। पूरा उत्तर भारत प्रचंड ठंड की चपेट में है। भारतीय मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में दिल्ली समेत कई राज्यों में 'कोल्ड डे' का ऐलान किया है। आईएमडी ने कहा है कि पंजाब, हरियाणा समेत कई राज्यों में सुबह और शाम को घना कोहरा छाया रहेगा और मौसम का ये हाल अगले चार-पांच दिनों तक ही जारी रहेगा इसलिए मौसम विभाग ने इन राज्यों में Yellow Alert जारी किया है।

Recommended Video

    Weather Update: Delhi समेत इन राज्यों में IMD ने जारी किया 'Cold Day' अलर्ट | वनइंडिया हिंदी
    दिल्ली में आज का न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रहेगा

    दिल्ली में आज का न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रहेगा

    दिल्ली में आज का न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रह सकता है, जबकि अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है, हालांकि बारिश की संभावना नजर नहीं आ रही है। कोहरे की वजह से विजिबिलिटी कम हुई और कई गाड़ियों को इसी वजह से कैंसिल कर दिया है और बहुत सारी गाड़ियां अपने निर्धारित वक्त से काफी लेट चल रही हैं।

    भारी बारिश या बर्फबारी की आशंका

    भारी बारिश या बर्फबारी की आशंका

    दिल्ली के साथ-साथ हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश में भी घने कोहरे ने कोहराम मचाया हुआ है। मालूम हो कि पहाड़ों की बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में पड़ रहा है और इसी वजह से गलन बढ़ गई है। अगले 24 घंटों के दौरान जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भारी बारिश या बर्फबारी की आशंका जताई है, जिससे ठिठुरन बढ़ेगी।

    शीत लहर देखने को मिलेगी

    शीत लहर देखने को मिलेगी

    तो वहीं मौसम की जानकारी देने वाली निजी संस्था स्काईमेट ने कहा है कि अगले 24 घंटों के दौरान पूर्वोत्तर भारत में हल्की बारिश के आसार नजर आ रहे हैं। स्काईमेट के मुताबिक हिमालय,अरुणाचल प्रदेश,बिहार, झारखंड, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, ओडिशा, तटीय आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में हल्की बारिश के आसार नजरआ रहे हैं जबकि पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और दिल्ली-एनसीआर में कड़ाके की ठंड जारी रहेगी जबकि गुजरात के कुछ हिस्सों में शीत लहर देखने को मिलेगी।

    ये थी आज सुबह दिल्ली में AQI⁠ की स्थिति

    ये थी आज सुबह दिल्ली में AQI⁠ की स्थिति

    • पूसा, दिल्ली- 301 AQI⁠ बहुत खराब
    • पंजाबी बाग- 289 AQI⁠ बहुत खराब
    • शादीपुर, दिल्ली-290 AQI⁠ बहुत खराब
    • दिल्ली मिल्क स्कीम कॉलोनी-312 AQI⁠ बहुत खराब
    • अशोक विहार दिल्ली 299 AQI⁠ बहुत खराब
    • एनएसआईटी द्वारका, 217 AQI⁠ बहुत खराब
    • लोधी रोड, 298 AQI⁠ बहुत

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+