दिल्ली-एनसीआर को बादलों ने घेरा, अगले सप्ताह पारा गिरने की संभावना
नई दिल्ली। यूं तो दिल्ली एनसीआर में सर्दियां पूरी तरह से जा चुकी हैं और गर्मी ने जोर पकड़ लिया है। वहीं मौसम विभाग का कहना है कि जल्द ही गर्मी से भी थोड़ी राहत मिल सकती है। खबर है कि आने वाले सप्ताह की शुरुआत यानी सोमवार से वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के चलते तेज हवा के साथ बरसात की संभावना है। इससे तापमान में चार डिग्री की गिरावट आ सकती है। बता दें कि शुक्रवार की सुबह दिल्ली एनसीआर में मौसम कुछ बदला हुआ दिया। सुबह से ही नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद और सोनीपत में तेज हवाएं चल रही हैं। इस बदले हुए मौसम से लोगों के गर्मी से राहत मिलेगी।

मौसम विभाग का अनुमान है कि बागपत, सोनीपत, पानीपत, झज्जर, मेरठ में कुछ घंटों तक 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। इस बदलते मौसम के बीच अगले चार दिनों तक दिल्ली के लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ेगा। यहां अधिकतम तापमान 40 डिग्री से अधिक रह सकता है। सोमवार के बाद मौसम बदलने की संभावना है।
इसके अलावा प्रदूषण की स्थिति की बात करें तो राजधानी और दिल्ली एनसीआर में तेज हवा चलने के चलते लोगों को साफ हवा में सांस लेने का अवसर मिलेगा। सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड ने बुलेटिन जारी कर कहा है कि दिल्ली का एयर इंडेक्स 183 दर्ज किया गया जो की सामान्य माना जाता है।
बता दें कि इस साल सर्दी ने भी दिल्ली एनसीआर में कई रिकार्ड तोड़े। वहीं एनसीआर में अचानक हद से ज्यादा ओलावृष्टि ने लोगों तो चौंकाया। लोग अपनी कार से सड़कों पर उतरकर तस्वीरें खींचने लगे। सड़कें ओलों से सफेद हो गई थीं और नजारा किसी पहाड़ी इलाके से कम न था।
यह भी पढ़ें- राजस्थान में इस दिन फिर आ सकता है भयंकर रेतीला तूफान, मौसम विभाग का 18 जिलों में अलर्ट जारी












Click it and Unblock the Notifications