राजस्थान में इस दिन फिर आ सकता है भयंकर रेतीला तूफान, मौसम विभाग का 18 जिलों में अलर्ट जारी
rajasthan, jaipur, weather, strom, alert, राजस्थान, जयपुर, मौसम, तूफान
Rajastha News in Hndi, जयपुर। राजस्थान में रेतीले तूफान के खतरा अभी टला नहीं है। आगामी चार दिन के दौरान प्रदेश के डेढ़ दर्जन जिले फिर से रेत के बवंडर की चपेट में आ सकते हैं। Dust Storm Rajasthan मौसम विभाग जयपुर ने चेतावनी जारी की है।

मौसम विभाग की ओर से जारी अलर्ट में कहा गया है कि 10 से 14 अप्रेल के बीच अलवर, कोटा, बूंदी, झुंझुनूं, टोंक, अलवर, बाड़मेर, जैसलमेर, जोधपुर, चूरू, बीकानेर, जालौर, पाली, भरतपुर, चित्तौड़गढ़, सिरोही, श्रीगंगानगर और नागौर में आगामी चार दिन में कभी भी रेतील तूफान आ सकता है।
IMD Jaipur has issued dust storm/thunderstorm warning from 10th Apr to 14th Apr for Alwar, Kota, Bundi, Jhunjhunu, Tonk, Alwar, Barmer, Jaisalmer, Jodhpur, Churu, Bikaner, Jalore, Pali, Bharatpur, Chittorgarh, Sirohi, Sriganganagar and Nagaur.
— ANI (@ANI) April 10, 2019
बता दें कि रविवार शाम को राजस्थान के शेखावाटी इलाके में रेतीला तूफान आया था, जिसे स्थानीय भाषा में काळी-पीळी आंधी भी कहा जाता है। उसे समय इससे सबसे अधिक चूरू, झुंझुनूं और सीकर जिले के आस-पास का इलाका प्रभावित हुआ था।
(Rajasthan Tufan) शेखावाटी में 7 अप्रेल 2019 को आए धूलभरे अंधड़ की गति चूरू मौसम केन्द्र में 110 से 125 किलोमीटर प्रतिघंटा आंकी गई थी। साथ ही तूफान के दौरान दृश्यता शून्य थी। मतलब कि तूफान के कारण नजदीक के चीजें भी स्पष्ट दिखाई नहीं दे रही थी। वाहन चालकों को हैड लाइट जलाकर सफर करना पड़ा था।

15 साल बाद दिखा था ऐसा नजारा
राजस्थान में थार का मरुस्थल है, जो करीब एक दर्जन से भी अधिक जिलों में फैला हुआ है। ऐसे में धोरों की इस धरती पर धूलभरी आंधियां अक्सर आती रहती हैं, जो सीमित क्षेत्र को ही प्रभावित करती है, लेकिन रेत का बवंडर की चपेत में कई जिले आते हैं। 29 अप्रेल 2004 की सुबह साढ़े बजे भयंकर तूफान आया था। इसके बाद 7 अप्रेल 2019 को भी ठीक वैसा ही तूफान आया, जिसके कारण दिन में ही रात हो गई।












Click it and Unblock the Notifications