Weather Updates :अगले 4 दिनों तक देश के कई राज्यों में भारी बारिश की आशंका, Alert जारी
नई दिल्ली, 23 अगस्त। भारतीय मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि अगले 24 घंटों के दौरान पंजाब , उत्तरी राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार , पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम , अरुणाचल प्रदेश और तमिलनाडु के अलग-अलग हिस्सों में बारिश होने की आशंका है। इसलिए विभाग ने इन राज्यों में अलर्ट जारी किया है। विभाग का कहना है कि मानसून अब थर्ड जोन में है, इसलिए अब अगस्त के अंतिम दिनों और सिंतबर के महीने में जमकर बादल के बरसने के आसार है।
Recommended Video

यूपी में भारी बारिश के आसार
विभाग ने कहा है कि अगले दो दिनों के अंदर बिहार, झारखंड, गंगीय पश्चिम बंगाल, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तटीय कर्नाटक और केरल में हल्की बारिश और यूपी में भारी बारिश के आसार है। बारिश का सिलसिला 26 अगस्त तक यूपी और उत्तराखंड में जारी रहने वाला है। मौसम विभाग ने इन दोनों राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी है। जबकि 25 अगस्त से असम और मेघालय में भी भारी बारिश की संभावना दिखाई पड़ रही है।

मौसम विभाग ने दी चेतावनी
जबकि अगले कुछ घंटों के दौरान हरियाणा के राजौंद, उत्तर प्रदेश के बागपत, खेकड़ा, मोदीनगर, किठौर, पिलखुआ, हापुड़, गुलावठी, सियाना, संभल, सिकंदराबाद, चंदौसी, जहांगीराबाद, अनूपशहर, बहजोई, शिकारपुर, देबाई, नरौरा और आसपास के इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार नजर आ रहे हैं।

दिल्ली में हल्की बारिश के आसार
तो वहीं आज दिल्ली में हल्की बारिश के आसार हैं यहां आज अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 35 और 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।
मानसून ट्रफ
विभाग के मुताबिक मानसून ट्रफ का पश्चिमी छोर आज से धीरे-धीरे उत्तर की ओर शिफ्ट होने की संभावना है। इसी वजह से आज से लेकर 25 अगस्त के बीच कई राज्यों में भारी बारिश के आसार नजर आ रहे हैं। तो वहीं अगले 24 घंटों के दौरान पश्चिमी यूपी में जोरदार बारिश की आशंका है। यही नहीं बीते 24 घंटों के दौरान पूर्वी व पश्चिमी यूपी में जमकर मेघ बरसे हैं, जिससे तापमान में कमी आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है।

स्काईमेट ने भी दी चेतावनी
स्काईमेट ने कहा है कि अगले 24 घंटों के दौरान उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल, झारखंड,छत्तीसगढ़, पंजाब,हरियाणा , जम्मू कश्मीर, राजस्थान के पूर्वी हिस्से, मध्य प्रदेश, गोवा, महाराष्ट्र, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, गुजरात, यूपी,बिहार में जोरदार बारिश के आसार हैं। तो वहीं कल से कर्नाटक, तमिलनाडु, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश के रायलसीमा क्षेत्र मेंजमकर मेघ बरसने के आसार है।












Click it and Unblock the Notifications