IMD Alert: पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, दिल्ली समेत कई राज्यों में आंधी-पानी की आशंका
नई दिल्ली, 31 मई। देश के कई राज्यों में इस वक्त आंधी-बारिश का दौर चल रहा है तो वहीं भारतीय मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि अगले 24 घंटे के दौरान देश के कई हिस्सों में तेजी से मौसम का मिजाज बदलने वाला है। विभाग ने कहा है कि दिल्ली में इस हफ्ते मौसम सुहाना ही रहने वाला है, उसने कहा है कि आज से लेकर अगले तीन दिन तक राजधानी में बारिश की संभावना है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।

कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
आईएमडी के मुताबिक इस पूरे हफ्ते दिल्ली का ताप 40 डिग्री या उससे कम रहने का अनुमान है और अगले तीन दिन बारिश के साथ हवाएं चलने की आशंका हैं। ऐसा पश्चिमी विक्षोभ के कारण हो रहा है, दिल्ली के मौसम का असर आस-पास के राज्यों में पड़ने वाला है और इस कारण यूपी, बिहार, एमपी, छत्तीसगढ़, उत्तराखंड में बारिश की आशंका बनी हुई है।
Recommended Video

उत्तराखंड में 'यलो अलर्ट' जारी
उत्तराखंड में तो यलो अलर्ट जारी किया गया है। जबकि पश्चिमी विक्षोभ के देश में एक्टिव होने की वजह से राजस्थान के जैसलमेर, बाड़मेर, चूरू, फलोदी, बीकानेर, जोधपुर, जालौर और पाली में हल्की बारिश और आंधी की उम्मीद है।

मानसून की शुरुआत 3 जून से
भारतीय मौसम विभाग ने कहा है कि 'साउथ-वेस्ट मानसून 3 जून को केरल पहुंच सकता है। दक्षिण-पश्चिम मानसून 1 जून से धीरे-धीरे आगे बढ़ेगा, इसलिए केरल में मानसून की शुरुआत 3 जून से हो सकती है, लेकिन इससे पहले केरल में प्री-मानसून प्रक्रिया देखने को मिलेगी।' मालूम हो कि इससे पहले IMD ने कहा था कि साइक्लोन 'यास' की वजह से 'मानसून' वक्त से पहले आ सकता है और उसने 31 मई को इसके केरल पहुंचने की संभावना जताई थी।

'मानसून' कहते किसे हैं?
मानसून हिंद-अरब सागर की ओर से भारत के साउथ-वेस्ट कोस्ट पर आनी वाली हवाओं को कहते हैं, जिससे बारिश होती हैं। ये हवाएं जून से सितंबर तक देश में सक्रिय रहती हैं और बारिश कराती हैं।
क्या होता है डस्ट स्टॉर्म ?
अक्सर जब अचानक से धूल भरी आंधी आती है तो उसे डस्ट स्टॉर्म या रेतों का तूफान कहा जाता है। ये है मौसमी आपदा है, जिसमें मिट्टी या रेत के कण तूफान के रूप में सामने आते हैं।












Click it and Unblock the Notifications