Weather Alert: दो दिनों में गर्मी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, अब बारिश को लेकर मौसम विभाग ने दी खुशखबरी

नई दिल्ली: लॉकडाउन की वजह से लोग घरों में कैद हैं और ज्यादातर उद्योग-धंधे भी ठप पड़े हैं। ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा था कि इस साल गर्मी कम पड़ेगी, लेकिन पिछले दो-तीन दिनों से गर्मी ने उत्तर, मध्य और दक्षिण भारत में कहर बरपाना शुरू कर दिया है। पिछले दो दिन इस साल के सबसे गर्म दिन रहे हैं। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक अभी देश में दो-तीन दिन गर्मी का कहर ऐसे ही जारी रहेगा। इसके बाद 28-29 मई से राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

पारा 45 डिग्री के पार

पारा 45 डिग्री के पार

क्षेत्रीय विशेष मौसम केंद्र के प्रमुख राजेंद्र कुमार जेनामणि के मुताबिक दिल्ली में दो दिनों से गर्मी का कहर जारी है। दिल्ली के सभी हिस्सों में अभी तापमान 45-46 डिग्री है। राजस्थान के चूरू और पिलानी में देश का सर्वाधिक तापमान 47.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। दो दिनों से इस साल का सर्वाधिक तापमान देखा जा रहा है। ये गर्मी अभी दो-तीन दिन आपको और परेशान करेगी। इसके बाद 28 मई से उत्तर में पूर्वी हवाएं चलने वाली हैं। उसके बाद गर्मी कम होना शुरू हो जाएगी और 29 से उत्तरी भारत के इलाकों को राहत मिलेगी। वहीं मध्य भारत, महाराष्ट्र के आंतरिक इलाकों में गर्मी का कहर लंबे समय तक जारी रहेगा।

जून के पहले हफ्ते में आएगा मानसून

जून के पहले हफ्ते में आएगा मानसून

भारत के उत्तरी भागों में भारी हवाओं के कारण 29 मई से गरज के साथ बारिश होने का अनुमान है। इसके बाद पारा 40 डिग्री सेल्सियस तक जाने की संभावना है। वहीं मौसम विभाग के मुताबिक दक्षिण पश्चिम मानसून के 1 जून से 5 जून के बीच केरल के तट पर पहुंचने की संभावना है। इसके बाद 15-20 जून के बीच ये मुंबई पहुंच जाएगा। वहीं गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, ओडिशा, झारखंड, बिहार और उत्तर प्रदेश में मानसून के सामान्य तारीखों की तुलना में 3-7 दिनों की देरी से आने का अनुमान है।

सटीक साबित हो रहा अनुमान

सटीक साबित हो रहा अनुमान

केरल में मानसून आने के साथ ही देश में चार महीने के बरसात के मौसम की आधिकारिक शुरुआत हो जाती है। मौसम विभाग के मुताबिक पिछले 15 सालों में सिर्फ 2015 को छोड़कर, उनका अनुमान सटीक साबित हुआ है। पिछले साल 8 जून को मानसून केरल पहुंचा था, जबकि मौसम विभाग ने 6 जून का अनुमान जारी किया था। 2018 में 29 मई का अनुमान जारी किया था और मानसून 29 मई को ही पहुंचा। इसी तरह 2017 में 30 मई का अनुमान था, उस दौरान भी मानसून 30 मई को ही पहुंचा था।

गर्मी को लेकर रेड अलर्ट

गर्मी को लेकर रेड अलर्ट

उत्तर भारत के कई हिस्सों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से ऊपर चले जाने के साथ ही मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और राजस्थान के लिए अगले दो दिनों के लिए 'रेड अलर्ट' जारी किया है। एक ओर दिल्ली में तापमान 40 के पार पहुंच गया है तो वहीं दूसरी ओर बीते 24 घंटों में कई राज्‍यों में तेज बारिश, आंधी और ओलावृष्टि हुई है। बेंगलुरु समेत कर्नाटक के कई इलाकों में रविवार को अचानक मौसम ने करवट ली और तेज आंधी के साथ बारिश हुई। बारिश की वजह से तापमान में जबरदस्त गिरावट आई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+