बस कुछ घंटों बाद दिल्ली पहुंचेगा मॉनसून, इन राज्यों में भी आज बरसेंगे मेघा

नई दिल्ली। राजधानीवासियों के लिए राहत की खबर है,भारतीय मौसम विभाग ने कहा है कि अगले 24 से 48 घंटों के दौरान मॉनसून दिल्ली-NCR में दस्तक दे सकता है, यही नहीं मॉनसून दिल्ली के साथ-साथ पंजाब, यूपी और राजस्थान के भी करोड़ों लोगों के चेहरों पर मुस्कान ला सकता है। आपको बता दें कि आज सुबह दिल्ली के कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी भी हुई जिससे मौसम सुहान हुआ है तो वहीं ज्यादातर जगहों पर अभी भी आसमान में बादल छाए हुए है जिससे शाम तक झमाझम बारिश के पूरे आसार दिख रहे हैं।

दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार-शनिवार तक मॉनसून आ जाएगा...

दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार-शनिवार तक मॉनसून आ जाएगा...

स्काईमेट के मुताबिक, दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार-शनिवार तक मॉनसून आ जाएगा। इसके बाद ही झमाझम बारिश का दौर जारी हो जाएगा, यही नहीं मौसम विभाग ने आज उत्तराखंड के कई शहरों में भी भारी बारिश को लेकर 10 जुलाई तक के लिए येलो अलर्ट जारी किया है जबकि उसने देहरादून, उत्तरकाशी और टिहरी में अगले 2 से 3 घंटे के लिए रेड अलर्ट जारी किया है।

अगले 48 घंटे में मॉनसून की बारिश की संभावना

अगले 48 घंटे में मॉनसून की बारिश की संभावना

विभाग ने ये भी कहा है कि उत्तर-पश्चिम भारत के हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और मध्य प्रदेश के शेष हिस्सों में अगले 48 घंटे में मॉनसून की बारिश की संभावना है। उत्तर प्रदेश और हिमाचल प्रदेश में भी बहुत अच्छी बारिश होने की आशंका है, तो वहीं नोएडा, गुरुग्राम, फरीदाबाद और गाजियाबाद में तेज हवाओं के साथ धूल भरी आंधी और हल्की बारिश की गतिविधियां होने की संभावना है।

नोएडा, गुरुग्राम, फरीदाबाद और गाजियाबाद में है भयंकर गर्मी

नोएडा, गुरुग्राम, फरीदाबाद और गाजियाबाद में है भयंकर गर्मी

जबकि पिछले 24 घंटों के दौरान दिल्ली और उसके आस-पास के क्षेत्रों, नोएडा, गुरुग्राम, फरीदाबाद और गाजियाबाद में गर्मी के मौसम के साथ शुष्क और बेहद गर्म मौसम की स्थिति बनी रही। धूल कणों के मिश्रण से एनसीआर में प्रदूषण का स्तर बढ़ रहा है।

मुंबई में आज एक बार फिर शहर में भारी बारिश की आशंका

मुंबई में आज एक बार फिर शहर में भारी बारिश की आशंका

मौसम विभाग (आईएमडी) ने मुंबई में आज एक बार फिर शहर में भारी बारिश की आशंका जताई है। हालांकि सोमवार को हुई बारिश के मुकाबले गुरुवार को कम बारिश होने की संभावना है। इससे पहले बुधवार रात में बारिश नहीं होने से मुंबईकरों ने चैन की सांस ली।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+