Alert: अगले 24 घंटों में दिल्ली में जमकर बरसेंगे बादल, Skymet ने दी महा-मॉनसून की चेतावनी
नई दिल्ली। राजधानी पर इंद्र देवता फिर से मेहरबान हुए हैं, हालांकि पिछले तीन दिन से यहां और इसके आस-पास के इलाकों में रूक-रूक बारिश हो रही थी लेकिन स्काईमेट के मुताबिक अब दिल्ली-NCR में महा-मॉनसून देखने को मिलेगा और यहां पर अगले 24 घंटों के दौरान मूसलाधार बारिश होने के आसार है। एजेंसी के मुताबिक बारिश का यह दौर अब थमने वाला नहीं है और जुलाई के अंत तक यहां पर जमकर बारिश होगी, अनुमान है कि 25 और 26 जुलाई को दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम, गाज़ियाबाद और फ़रीदाबाद में मध्यम से भारी बारिश होने की आशंका है।

दिल्ली में महा-मॉनसून की चेतावनी
जबकि इससे पहले स्काईमेट ने कहा था कि अगले चंद घंटों के दौरान उत्तर प्रदेश और बिहार के कई जिलों में अब झमाझम बारिश होने की आशंका है, स्काईमेट के मुताबिक मॉनसून ट्रफ रेखा इस समय दक्षिणी बिहार से होते हुए गुजर रही है जो कि उत्तरी दिशा की ओर बढ़ जाएगी।

चक्रवाती हवाओं का प्रकोप
जिसके चलते अगले 24 घंटों में पूर्वी उत्तर प्रदेश और इससे सटे बिहार के इलाकों पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बनने की संभवना है, जिससे इन इलाकों में भारी बारिश के आसार है।

मुंबई में बरस रही है आसमानी आफत
वहीं दूसरी ओर मायानगरी मुंबई में आसमान से एक बार फिर से आफत बरस रही है तो वहीं उत्तराखंड के आसमान से आज पानी प्रलय बनकर गिर सकता है, भारी बारिश के खतरे को देखते हुए प्रशासन ने येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, अल्मोढ़ा, पिथौरागढ़ और बागेश्वर में भारी बारिश की भविष्यवाणी की है।

कुछ स्थानों में हल्की बारिश की आशंका
जबकि उत्तरी पंजाब, उत्तरी हरियाणा, दक्षिणी छत्तीसगढ़, दक्षिणी ओडिशा, पूर्वोत्तर राज्यों और आंध्र प्रदेश के उत्तरी तटीय भागों में हल्की से मध्यम बारिश और झारखंड, गंगीय पश्चिम बंगाल, केरल, तमिलनाडु, आंतरिक कर्नाटक और दक्षिणी गुजरात के कुछ स्थानों में हल्की बारिश हो सकती है।












Click it and Unblock the Notifications