Weather Alert: दिल्ली-NCR में बरसे बादल, इन 8 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर के कई इलाकों में आज सुबह तेज बारिश हुई,जिससे तापमान में गिरावट हुई है, आज साउथ दिल्ली के मुनिरका ,कटवारिया सराय ,पूर्वी दिल्ली के पांडव नगर, लक्ष्मी नगर और मयूर विहार इलाके में जमकर बादल बरसे हैं, इसके अलावा नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम के भी कुछ इलाकों में भी बरसात हुई है, बता दें कि भारतीय मौसम विभाग ने पहले ही यहां भारी बारिश के लिए अलर्ट जारी किया था।

सोमवार को भी है बारिश का अनुमान

सोमवार को भी है बारिश का अनुमान

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार यहां मौसम का मिजाज बदल सकता है, विभाग ने कहा है कि पश्चिमी विक्षोभ और पूर्वी हवाओं की वजह से सोमवार तक यहां बदलाव देखने को मिल सकता है, जिसके कारण बारिश का सिलसिला सोमवार तक जारी रहेगा।

गरज के साथ हल्की बारिश की संभावना

तो वहीं विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान यह अनुमान है कि पूर्वी उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश और आंतरिक कर्नाटक , जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में कुछ स्थानों पर गरज के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई है तो वहीं मध्‍यप्रदेश में के टीकमगढ़, सागर, सतना, पन्ना, दमोह, छतरपुर, रीवा, दतिया, ग्वालियर, विदिशा, सिंगरौली, उमरिया, शहडोल में आज हल्की बारिश हो सकती है, जबकि अगले 24 घंटों के दौरान राजस्‍थान के चुरू, अलवर, जयपुर, भरतपुर और आसपास में आंधी के साथ हल्की बारिश की संभावना है इसलिए उसने लोगों को अलर्ट रहने के लिए कहा है।

पंजाब-हरियाणा में धूल भरी आंधी चल सकती है

पंजाब-हरियाणा में धूल भरी आंधी चल सकती है

पंजाब-हरियाणा में धूल भरी आंधी चल सकती है ,तो वहीं अगले 24 घंटों के दौरान कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में तेज बारिश की संभावना है। इसके अलावा यहां तटीय क्षेत्रों में भी बारिश हो सकती है,तो वहीं बिहार, झारखंड के कुछ इलाकों में तेज बारिश के साथ ओले गिरने की संभावना है, तो वहीं प्रयागराज, वाराणसी, जौनपुर, आजमगढ़, मिर्ज़ापुर, गया, नवादा, जमुई, बांका, कोलकाता और आसनसोल समेत कई शहरों में 40 डिग्री के करीब पहुंचे तापमान के चलते तेज़ गर्मी जल्द अपना शिकंजा कसने वाली है ।

कहीं पर धूप तो कहीं पानी की आशंका

कहीं पर धूप तो कहीं पानी की आशंका

स्काईमेट ने कहा है कि अगले 24 घंटों के दौरान असम और अरुणाचल प्रदेश में बारिश की संभावना है, तो वहीं मध्य प्रदेश , छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली-एनसीआर, मध्य प्रदेश , छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, कर्नाटक और ओडिशा में दिन और रात के तापमान में बढ़ोत्तरी देखने को मिलेगी। यही नहीं अगले 24 घंटों के दौरान केरल, कर्नाटक, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भी तेज बारिश होने की पूरी संभावना है, तो वहीं उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में आज और कल के बीच कहीं-कहीं प्री-मॉनसून की गतिविधियां देखने को मिलेंगी। ओडिशा में छिटपुट बारिश संभव है तो वहीं आज गुजरात के कुछ हिस्सों में लू का प्रकोप भी देखने को मिलेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+