Mausam: सावधान! दिल्ली समेत इन राज्यों में पड़ेगी हाड़कंपाने वाली ठंड, राजस्थान में बढ़ा शीतकालीन अवकाश
Mausam ki Jankari: पूरा उत्तर भारत कड़कड़ाती ठंड की चपेट में हैं, हाड़कंपाने वाली ठंड ने लोगों ने का जीना मुहाल किया है तो वहीं मौसम की जानकारी देने वाली निजी कंपनी स्काईमेट की नई भविष्यवाणी लोगों को और डरा रही है।

उसका कहना है कि सर्दी का सितम अभी जारी रहेगा और आने वाले दिनों में आपको इसका भयंकर रौंद्र रूप दिखाई देगा।दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश में अगले कुछ दिनों में और ज्यादा ठंड पड़ेगी।
दो-तीन दिनों में बारिश होने के आसार हैं
इन राज्यों में अगले दो-तीन दिनों में बारिश होने के आसार हैं और साथ ही पछुआ हवाएं और तापमान को गिराएंगी, जिसकी वजह से इन जगहों पर बहुत ज्यादा ठंड पड़ने के आसार हैं इसलिए उसने सभी को सचेत रहने को कहा है।
Recommended Video
कई राज्यों में 'कोल्ड वेव अलर्ट' जारी
तो वहीं मौसम विभाग ने उत्तर भारत के कई राज्यों में 'कोल्ड वेव अलर्ट' और कोहरे के लिए 'येलो अलर्ट' जारी किया हुआ है।
भारतीय रेलवे ने कई ट्रेनों को रद्द किया
तो वहीं कोहरे के कारण आज भी भारतीय रेलवे ने कई ट्रेनों को रद्द किया गया है तो वहीं बहुत सारी ट्रेनें और उड़ानें निर्धारित वक्त से बहुत ज्यादा लेट चल रही हैं।
गंभीर कोल्ड डे स्थिति
दिल्ली में आज यहां न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस पहुंच सकता है। यहां 7 से 8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई, जिससे गंभीर कोल्ड डे स्थिति बनी हुई है।
दिल्ली-एनसीआर में आज भी हवा जहरीली
दिल्ली-एनसीआर में आज भी हवा जहरीली बनी हुई है, आज भी AQI 300 से पार है, जो कि गंभीर श्रेणी में आता है।
The Central Pollution Control Board के मुताबिक आज सुबह दिल्ली के AQI की स्थिति निम्नलिखित थी...
- पंजाबी बाग, दिल्ली - डीपीसीसी पीतम पुरा 336 AQI
- पूसा, दिल्ली - आईएमडी पश्चिमी दिल्ली 355 AQI
- शादीपुर, दिल्ली -पश्चिमी दिल्ली 367 AQI
- मुंडका, दिल्ली - भीम नगर 359 AQI
- परपड़गंज, दिल्ली -364 AQI
- अशोक विहार, दिल्ली - डीपीसीसी 358 AQI
- लोधी रोड, दिल्ली -321 AQI
यह भी जानिए
- 0 से 50 के बीच AQI 'अच्छा',
- 51 से 100 के बीच 'संतोषजनक',
- 101 से 200 के बीच 'मध्यम',
- 201 से 300 के बीच 'खराब',
- 301 से 400 के बीच 'बहुत खराब'
- 401 से 500 के बीच 'गंभीर'
जहां उत्तर भारत का ये हाल है, वहीं दूसरी ओऱ तमिलनाडु ,कर्नाटक, लक्षद्वीप, रायलसीमा और नागालैंड में मौसम साफ है। बंगाल, सिक्किम, असम और मेघालय में हल्की बरसात हो सकती हैं जबकि पंजाब-हरियाणा, यूपी-बिहार-झारखंड, एमपी में कोहरे के लिए अलर्ट जारी है।
राजस्थान में बढ़ा शीतकालीन अवकाश
हिमाचल-उत्तराखंड और कश्मीर में आज बर्फबारी होगी इसके लिए चेतावनी जारी की गई है। तो वहीं भयंकर ठंड को देखते हुए राजस्थान के जयपुर, सीकर में कक्षा 1-8 के लिए शीतकालीन अवकाश 13 जनवरी तक बढ़ाया गया है।












Click it and Unblock the Notifications