गृहमंत्री राजनाथ सिंह बोले- कुलभूषण जाधव को हर हाल में बचाएंगे
गृहमंत्री ने मंगलवार को मुंबई में एक कार्यक्रम में कहा, 'जिस हद तक जाने की जरूरत होगी उस हद तक जाएंगे लेकिन कुलभूषण जाधव को हम बचाएंगे।'
मुंबई। केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि पाकिस्तान में बंद कुलभूषण जाधव को बचाने के लिए सरकार हर संभव कोशिश करेगी। भारतीय नागरिक और नेवी के पूर्व अधिकारी कुलभूषण को जासूसी के आरोप में पाकिस्तान में मौत की सजा सुनाई गई है।

'किसी भी हद तक जाएंगे'
गृहमंत्री ने मंगलवार को मुंबई में एक कार्यक्रम में कहा, 'जिस हद तक जाने की जरूरत होगी उस हद तक जाएंगे लेकिन कुलभूषण जाधव को हम बचाएंगे।' उन्होंने कहा कि इस मुद्दे को सरकार अंतरराष्ट्रीय मंचों पर उठाएगी। READ ALSO: जाधव मामले पर बीजेपी-कांग्रेस साथ, थरूर करेंगे सरकार की मदद
'एक साल में कश्मीर में दिखेंगे बदलाव'
कश्मीर में लगातार हो रही हिंसा और आतंकी घटनाओं को लेकर राजनाथ सिंह ने कहा कि देश आने वाले एक साल में कश्मीर की स्थिति पर बड़े बदलाव देखेगा।
उधर, जाधव के मामले में पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने मंगलवार को कहा कि कुलभूषण मौत की सजा के खिलाफ 60 दिन के भीतर अपील कर सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications