जाधव मामले पर बीजेपी-कांग्रेस आए साथ, थरूर करेंगे सरकार की मदद
सरकार ने किया है फैसला कुलभूषण जाधव के मसले पर पास करेगी एक प्रस्ताव जिसे तैयार करेंगे कांग्रेस के नेता शशि थरूर। संसद में थरूर ने जाधव का जिक्र करते हुए कहा है कि पाकिस्तान ने तोड़ा है कानून।
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने मंगलवार को फैसला किया है कि वह कुलभूषण जाधव के समर्थन में खड़े होने के लिए एक रेजाल्यूशन पास करेगी। कुलभूषण जाधव को पाकिस्तान की मिलिट्री कोर्ट ने सोमवार को मौत की सजा सुनाई है। इस मामले में कांग्रेस के नेता शशि थरूर सरकार की मदद करेंगे।

थरूर ने दिया जाधव पर बयान
मंगलवार को संसद में कांग्रेस नेता थरूर ने जाधव पर अपना बयान दिया है। इस बयान में उन्होंने दावा किया है कि पाकिस्तान ने जाधव को मौत की सजा देकर अंतराष्ट्रीय नियमों और जेनेवा कनवेंशन को उल्लंघन किया है। शशि थरूर जो ड्राफ्ट तैयार करेंगे उसमें वह सरकार की मदद करेंगे और इस ड्राफ्ट को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और दूसरी राजनीतिक पार्टियां चेक करेंगी। वहीं थरूर का कहना है कि यह ऐसा प्रकरण है जिसने हम सभी को प्रभावित किया है। संसद में रेजॉल्यूशन के बारे में बात करने के बाद विदेश मंत्री सुषमा स्वराज, शशि थरूर के पास गईं और उनसे रेजाल्यूशन, ड्राफ्ट करने का अनुरोध किया। थरूर ने भी अपनी पार्टी के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे की मंजूरी के बाद इसके लिए हामी भर दी।
क्या है इस रेजॉल्यूशन में
पिछले वर्ष प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी थरूर से जकी-उर-रहमान लखवी को रिहा करने वाले पाकिस्तान के फैसले की आलोचना करने वाले बयान को तैयार करने के लिए कहा था। लखवी वर्ष 2008 में मुंबई में हुए आतंकी हमलों का मास्टरमाइंड है। जो रेजॉल्यूशन थरूर ने तैयार करेंगे, उसके तहत जाधव को मिली मौत की सजा पर अंतराष्ट्रीय स्तर पर एक मजबूत बयान की अपेक्षा की जाएगी और साथ ही पाक मिलिट्री कोर्ट की ओर से जाधव को मिली सजा की आलोचना की जाएगी। पाक मिलिट्री ने जाधव को बलूचिस्तान में आतंकी गतिविधियां चलाने का दोषी ठहराया है।












Click it and Unblock the Notifications