मोदी सरकार से अपील है कि हमें जंग चाहिए: शहीद गुरनाम के पिता

शहीद बीएसएफ जवान गुरनाम सिंह के पिता कुलबीर सिंह ने पीएम मोदी से अपील की है कि अब वक्त आ गया है हमें पाकिस्तान को मुंह तोड़ जवाब देना ही होगा।

जम्मू। जम्मू-कश्मीर के आरएस पुरा सेक्टर में पाकिस्तान की ओर से सीजफायर उल्लंघन में हुई फायरिंग में शहीद बीएसएफ जवान गुरनाम सिंह के पिता कुलबीर सिंह ने पीएम मोदी से अपील की है कि अब वक्त आ गया है हमें पाकिस्तान को मुंह तोड़ जवाब देना ही होगा इसलिए जंग काफी जरूरी है।

कुलबीर सिंह ने कहा मैं रो नहीं रहा क्योंकि मेरा बेटा देश के लिए शहीद हुआ है, मुझे उस पर गर्व है लेकिन अब ये बूढ़ी आंखे पीएम मोदी से अपील कर रही हैं कि वो पाकिस्तान से युद्द करने की इजाजत दे ही दें, बहुत हो गया अब।

इससे पहले शहीद की मां जसवंत कौर ने कहा था किएक बार गुरनाम ने कहा था मां अगर मैं देश के लिए अपना बलिदान दूं तो रोना मत, मैंने कहा था नहीं रोऊंगी, इसलिए मैं रो ही नहीं रही लेकिन मेरा कलेजा फट रहा है और अब इसका जवाब मुझे चाहिए।

आपको बता दें कि 26 साल के बीएसएफ जवान गुरनाम सिंह ने जम्मू के सरकारी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में रात करीब 11:45 बजे अंतिम सांस ली, वो जम्मू-कश्मीर के आरएस पुरा सेक्टर में पाकिस्तान की ओर से सीजफायर उल्लंघन में हुई फायरिंग में घायल हो गए थे, उनके सिर में गोली लगी थी।

कुलबीर सिंह ने ये भी कहा कि मैं पीएम मोदी से आग्रह करना चाहता हूं कि वो देश के जवानों के लिए ऐसा अस्पताल मुहैया कराएं जहां सारी सुविधाएं भी हो और देश का कोई भी वीर इलाज के अभाव में दम ना तोड़े।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+