Rachna Banerjee: 'हीरा ठाकुर' का प्यार ठुकराने वाली रचना क्यों हुईं बागी? दो शादियों के बाद भी हैं सिंगल
Rachna Banerjee: तृणमूल कांग्रेस में इस वक्त चीर-फाड़ मची हुई है, चुनावी हार के बाद अब पार्टी अपने अस्तित्व के लिए लड़ रही है। पार्टी के 20 बागी नेताओं में खूबसूरत रचना बनर्जी का भी नाम शामिल है, जो पूरे चुनावी कैंपन के दौरान ममता दीदी की महिमा का गुणगान करते दिखी थी लेकिन अब बगावती तेवर के कारण सुर्खियों में हैं।
उन्होंने खुले आम मीडिया से कहा कि 'बेशक हमें ममता बनर्जी के चेहरे की वजह से वोट मिला था लेकिन वो वोट मुझे मिला था और अब हमारी जिम्मेदारी बनती है कि हम उन लोगों के लिए काम करें, जिन्होंने हमें जिताया है।'

हालांकि उन्होंने साफ कहा कि 'ममता बनर्जी के खिलाफ कभी कोई बगावत नहीं हो सकती, लेकिन साथ ही यह भी स्वीकार किया कि कई बार काम करने में ऐसी बाधाएं आईं, जिनकी वजह से वे जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप काम नहीं कर सकीं, कई बार महसूस हुआ कि अगर केंद्र और राज्य सरकारें एक ही पक्ष की हों तो विकास कार्यों को गति देना ज्यादा आसान हो जाता है अब हमें जनता की उम्मीद पर खरा उतरना है इसलिए मैंने ये कदम उठाया।'
'ममता दीदी के प्रति मेरा प्रेम कभी भी कम नहीं होगा'
'मेरा और ममता बनर्जी का रिश्ता बहुत पुराना है इसलिए मेरे मन में हमेशा दीदी के लिए सम्मान रहेगा लेकिन अब हमें जनता की उम्मीद पर खरा उतरना है इसलिए मैंने ये कदम उठाया , ममता दीदी के प्रति मेरा प्रेम कभी भी कम नहीं होगा।'
दो बार टूटी शादी, फिर भी नहीं हारीं रचना बनर्जी
आपको बता दें कि ममता दीदी से इतनी शिद्दत से प्यार जताने वाली रचना बनर्जी को असल जिंदगी में कभी भी सच्चा प्रेम मिला ही नहीं है। उन्होंने जीवन में दो बार शादी की और दोनों ही शादियां टूट गईं। फिल्मी दुनिया से राजनीति में कदम रखने वाली खूबसूरत रचना बनर्जी ने पहली शादी ओड़िया फिल्म अभिनेता सिद्धांत महापात्र से की थी। दोनों की मुलाकात फिल्मों की शूटिंग के दौरान हुई थी और दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई हालांकि दोनों का रिश्ता ज्यादा लंबा नहीं चल सका और दोनों का साल 2004 में तलाक हो गया।

बिजनेसमैन प्रबल बसु से की दूसरी शादी लेकिन हुआ तलाक
इसके बाद रचना बनर्जी ने बिजनेसमैन प्रबल बसु के साथ जीवन की नई शुरुआत की। दोनों ने साल 2007 में शादी की, जिससे इन्हें एक बेटा है लेकिन इस शादी की भी उम्र लंबी नहीं रही और साल 2016 में दोनों ने तलाक ले लिया, जिसके बाद बीते 10 साल से रचना बनर्जी एक 'सिंगर मदर' की भूमिका में जीवन बीता रही हैं।

'मिस कोलकाता' रह चुकी हैं रचना बनर्जी
आपको बता दें कि रचना बनर्जी ने 1991 में 'मिस कोलकाता' कॉन्टेस्ट जीता था। उनके फिल्मी करियर की शुरुआत फ़िल्म 'दान प्रतिदान' (1993) से हुई थी, रचना ने अब तक लगभग 45 ओड़िया फ़िल्मों में काम किया है।

'सूर्यवंशम' में किया अमिताभ संग काम, हीरा ठाकुर का ठुकराया प्यार
उन्होंने बंगाली सिनेमा ही नहीं बल्कि उड़िया, तेलुगु, तमिल कन्नड़ और हिंदी फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। हिंदी दर्शक उन्हें फिल्म 'सूर्यवंशम' की गौरी के रूप में पहचानते हैं, जिसने फिल्म के लीड करेक्टर 'हीरा ठाकुर' (अमिताभ बच्चन) का प्यार ठुकरा दिया था।

बागी सांसदों की लिस्ट में रचना बनर्जी का नाम, कहा-'अब लोगों के लिए काम करना है'
जून 2024 से, वह पश्चिम बंगाल के हुगली (लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र) से सांसद हैं लेकिन अब अपने पद से इस्तीफा दे दी हैं और बागी मेंबर्स की लिस्ट में शामिल हो गई हैं। 14 जून को रचना समेत 20 सांसदों ने एक औपचारिक पत्र पर हस्ताक्षर किए, जिसमें तृणमूल कांग्रेस से अलग होकर नेशनलिस्ट सिटिज़न पार्टी ऑफ़ इंडिया (NCPI) में शामिल होने की घोषणा की गई। उन्होंने यह पत्र लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को औपचारिक रूप से सौंपा है।














Click it and Unblock the Notifications