कल से शुरू होगी भारत से ब्रिटेन के लिए उड़ान सेवा, यात्रियों को करना होगा इन नियमों का पालन
नई दिल्ली। कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन के चलते ब्रिटेन के लिए हवाई यात्रा पर लगाए गए प्रतिबंध को भारत सरकार ने हटाने का निर्णय किया है। केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने इस बात की जानकारी बुधवार को दी। उन्होंने बताया कि ब्रिटेन के लिए उड़ानों का संचालन सीमित संख्या में शुरू कर दिया जाएगा। इसके साथ यात्रियों के लिए कुछ नए नियम बनाए गए हैं जिनका पालन अनिवार्य है।

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने मंगलवार को कहा कि हमने उपलब्ध तथ्यों के अध्ययन के आधार पर भारत और यूनाइडेट किंगडम के बीच हवाई यात्रा को सीमित रूप से शुरू करने पर फैसला किया है। हमने निर्णय किया है कि आरटी-पीसीआर जांच जो यात्रा से 72 घंटे पहले की जाती थी, वह पर्याप्त नहीं है। हरदीप सिंह पुरी ने शनिवार को कहा था कि भारत से ब्रिटेन के लिए उड़ान सेवा छह जनवरी से बहाल होगी, वहीं उस देश से यहां के लिए विमान परिचालन आठ जनवरी से पुन: शुरू होगा।












Click it and Unblock the Notifications