Bharat Jodo Yatra: '15 मिनट बोलने के लिए 8 घंटे सुनते हैं लोगों की बात', PM मोदी की 'मन की बात' पर राहुल गांधी
कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान एक जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने अपने दल के अभियान की तुलना की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम से की।
Bharat Jodo Yatra: पिछले कुछ दिनों से राहुल गांधी (Rahul Gandhi) पीएम मोदी (PM Modi) के कार्यक्रम 'मन की बात' (Mann Ki Baat) को लेकर लगातार भाजपा पर हमला कर रहे हैं। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने अपने दल के अभियान की तुलना की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम से की। जिसमें पीएम देशभर के विभिन्न क्षेत्रों के लोगों की समस्याओं और उसे दूर करने के केंद्र सरकार के प्रयासों को लेकर जनता से जुड़ते हैं। राहुल गांधी ने अपने संबोधन में कहा है कि उन्हें महज 15 मिनट बोलने के लिए 8 घंटे लोगों के मन की बातों को सुनना होता है।

भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि वे करीब आठ घंटे पैदल चलते हैं। इसके लिए रोजाना औसतन 25 किमी की दूरी तय करनी होती है। यात्रा के दौरान वे बातचीत के जरिए लोगों से जुड़ते हैं और उनके मन की बात सुनते हैं।
बुधवार को कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान मध्य प्रदेश के बुरहानपुर में आयोजित एक जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा, "हम यात्रा के बीच लोगों के साथ बातचीत करते हैं। हम लगभग आठ घंटे तक लोगों के 'मन की बात' सुनते हैं। इसके बाद लगभग 15 मिनट बोलते हैं"। राहुल गांधी ने आगे कहा कि पीएम मोदी ऐसा नहीं करते। जबकि कांग्रेस जोड़ो यात्रा के दौरान हम सुनते हैं कि किसानों, युवाओं, महिलाएं, मजदूर और छोटे स्तर के व्यापारियों के मन सुनने का कार्य करते हैं।
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी थी। लेकिन कांग्रेस के 15 से 20 भ्रष्ट विधायकों ने पार्टी का साथ नहीं दिया। इसके लिए राहुल गांधी ने भाजपा पर पैसे का लालच देकर कांग्रेस के विधायकों को अपने पक्ष में करने का आरोप लगाया।
-
Irani Nepo Kids: अमेरिका में मौज कर रहे ईरानी नेताओं-कमांडरों के बच्चे, जनता को गजब मूर्ख बनाया, देखें लिस्ट -
Gold Rate Today: सोना सस्ता या अभी और गिरेगा? Tanishq से लेकर Kalyan, Malabar तक क्या है गहनों का भाव? -
Iran Espionage Israel: दूसरों की जासूसी करने वाले इजरायल के लीक हुए सीक्रेट, Iron Dome का सैनिक निकला जासूस -
Mamta Kulkarni: क्या साध्वी बनने का नाटक कर रही थीं ममता कुलकर्णी? अब गोवा में कर रहीं ऐसा काम, लोग हुए हैरान -
कौन थे कैप्टन राकेश रंजन? होर्मुज में 18 दिनों से फंसा था शिप, अब हुई मौत, परिवार की हो रही है ऐसी हालत -
Mojtaba Khamenei: जिंदा है मोजतबा खामेनेई! मौत के दावों के बीच ईरान ने जारी किया सीक्रेट VIDEO -
कौन है हाई प्रोफाइल ज्योतिषी? आस्था के नाम पर करता था दरिंदगी, सीक्रेट कैमरे, 58 महिलाओं संग मिले Video -
Uttar Pradesh Silver Rate Today: ईद पर चांदी बुरी तरह UP में लुढकी? Lucknow समेत 8 शहरों का ताजा भाव क्या? -
US-Iran War: ‘पिछले हालात नहीं दोहराएंगे’, ईरान के विदेश मंत्री ने Ceasefire पर बढ़ाई Trump की टेंशन? -
iran Vs Israel War: ईरान पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, अमेरिका-इजराइल की भीषण बमबारी से दहला नतांज -
Hyderabad Bengaluru Bullet Train: 626 किमी के प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, DPR पर बड़ा अपडेट आया -
Hyderabad Gold Silver Rate Today: ईद के मौके पर सोना-चांदी ने किया हैरान, जानें कहां पहुंचा भाव?












Click it and Unblock the Notifications