'हमारा एक ही चेहरा, हमने कभी BJP के साथ समझौता नहीं किया', कांग्रेस ने नीतीश कुमार के बयान का किया स्वागत

जयराम रमेश ने कहा कि हम अपनी भूमिका जानते हैं। कांग्रेस एकमात्र पार्टी है, जिसने कभी बीजेपी से समझौता नहीं किया। हमारा एक ही चेहरा है और हम बीजेपी के सामने हैं।

कांग्रेस ने नीतीश कुमार के बयान का किया स्वागत

Jairam Ramesh on Nitish kumar: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारी में जुट गए हैं। इसको लेकर वह लगातार विपक्ष एकता की कवायद में जुटे हुए हैं, उन्होंने विपक्षों से आह्वान करते हुए कहा कि अगर सभी विपक्ष एक साथ इकट्ठा हो जाएं तो बीजेपी 100 सीटों पर सिमट जाएगी। नीतीश कुमार ने विपक्षी एकता को लेकर कांग्रेस को आगे आने का आह्वान किया था। वहीं, अब इस मामले में कांग्रेस नेता जयराम रमेश का बयान आ गया है।

जयराम रमेश ने कहा कि हम अपनी भूमिका जानते हैं। कांग्रेस एकमात्र पार्टी है, जिसने कभी बीजेपी से समझौता नहीं किया। हमारा एक ही चेहरा है और हम बीजेपी के सामने हैं। कांग्रेस नेता ने भारत जोड़ो यात्रा को लेकर कहा था कि विपक्षी एकता जरूरी है। उन्होंने कहा कि इसी एकता के लिए कांग्रेस ने भारत जोड़ो यात्रा निकाली थी। इस दौरान सभी पार्टियों को यात्रा में शामिल होने के लिए न्यौता दिया था।

जयराम रमेश ने कहा कि भारत जोड़ो समाप्ति के बाद अब इसको लेकर अधिवेशन में होने जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह अधिवेशन छत्तीसगढ़ के रायपुर में 26 फरवरी को कांग्रेस का 85वां पूर्ण अधिवेशन हो रहा है। इस सेशन का नाम 'हाथ से हाथ जोड़ो' होगा। राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा और सोनिया गांधी मौजूद रहेंगे। यह सत्र आगामी 2024 चुनाव की भी तैयारी है।

Recommended Video

    Jairam Ramesh और Pawan Khera, BJP पर जमकर बरसे, अमृतकाल को बताया अघोषित आपातकाल | वनइंडिया हिंदी

    कहा कि कांग्रेस ने नीतीश कुमार के बयान का स्वागत किया है। हमारा काम बीजेपी की सीटें कम करना है। केसी वेणुगोपाल ने कहा कि रायपुर का अधिवेशन भी उदयपुर जैसा ही होगा। सत्र में विचार-विमर्श किया जाएगा। उदयपुर में हमने आर्थिक, राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की थी।

    उधर, बीजेपी ने नीतीश कुमार के 100 सीटें वाले बयान पर आड़े हाथ लिया है। बीजेपी नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि क्या हो गया नीतीश बाबू को, बिहार तो संभलता नहीं, बिहार तो परेशान है। आपकी पार्टी में भगदड़ मची हुई है, और चले हैं देश को जोड़ने के लिए। कांग्रेस पार्टी कोई लिफ्ट नहीं दे रही है। उन्होंने कहा कि चाहे वो नीतीश कुमार हों या कोई और हों, एक बात नहीं समझते। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में भारत दुनिया की बड़ी ताकत बन गया है। पांचवीं अर्थव्यवस्था बन गया है।

    यह भी पढ़ें- 'क्या हो गया नीतीश बाबू को, बिहार तो संभलता नहीं, कांग्रेस भाव नहीं देती', 100 सीटें वाले बयान पर BJP का हमला

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+