'हम ईवीएम के खिलाफ नहीं, ना ही पेपर बैलेट पर वापस जाने के लिए कह रहे', चुनाव से पहले बोले जयराम रमेश
Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव से पहले ईवीएम का मामला एक बार फिर तूल पकड़ रहा है। ईवीएम में गड़बड़ी और छेड़खानी को लेकर कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। जयराम रमेश ने कहा कि 19 दिसंबर 2023 को हुई भारत गठबंधन की बैठक के दौरान सभी दलों ने चर्चा की कि हम ईवीएम के खिलाफ नहीं हैं, बल्कि ईवीएम में हेरफेर के खिलाफ हैं।
जयराम रमेश ने कहा कि हम पेपर बैलेट पर वापस जाने के लिए नहीं कह रहे हैं, हम सिर्फ वीवीपैट से अनुरोध करते हैं, जिसमें 100 प्रतिशत मिलान हो। उन्होंने कहा कि हम बस यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि ईवीएम में कोई हेरफेर ना हो। हम ये भी नहीं कह रहे हैं कि चुनाव बैलट पेपर से हो। निष्पक्ष चुनाव तभी होगा, जब ईवीएम में कोई गड़बड़ी या हेरफेर ना हो।

वहीं, मीडिया कर्मियों ने चुनाव आयुक्त से पूछा कि चुनाव में हारने के बाद राजनीतिक पार्टियां ईवीएम पर सवाल उठाती है। इन आरोपों पर सीईसी ने बड़े ही शायरना अंदाज में पलटवार किया। सीईसी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में ईवीएम पर सवाल उठाने वाली राजनीतिक पार्टियों पर शायरना अंदाज में तंज कसते हुए कहा
'अधूरी हसरतों का इल्जाम,
हर बार हम पर लगाना ठीक नहीं।
वफा खुद से नहीं होती,
खता ईवीएम की कहते हो।
गोया परिणाम आता है,
तो उस पर कायम भी नहीं रहते!'
मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया कि करीब 40 बार हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट ईवीएम की चुनौतियों को देख चुकी है। यह हैक हो सकती है। चोरी हो सकती है...19 लाख गायब है, इसमें दिखाई नहीं देता है। यह कंप्यूटर से खबर हो जाती है, रिजल्ट बदल सकता है...ऐसी कई चुनौतियां आई।
यह भी पढ़ें- मणिपुर संकट, महिला सुरक्षा को लेकर कांग्रेस का बीजेपी पर निशाना, जयराम रमेश बोले- BJP हटाओ, बेटी बचाओ












Click it and Unblock the Notifications