मणिपुर संकट, महिला सुरक्षा को लेकर कांग्रेस का बीजेपी पर निशाना, जयराम रमेश बोले- BJP हटाओ, बेटी बचाओ

पश्चिम बंगाल के संदेशखाली मामले में एक्शन की मांग के बीच आईएनडीआईए में शामिल दल टीएमसी और कांग्रेस ने बीजेपी को निशाने पर लिया। महिला दिवस के दिन कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने एक बयान में पीएम मोदी से तीखे सवाल किए। उन्होंने मणिपुर हिंसा के दौरान महिलाओं के साथ हुए कथित दुर्व्यवहार और अश्लीलता का जिक्र करते हुए केंद्र के 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' योजना पर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि मणिपुर पिछले एक साल से जल रहा था, लेकिन केंद्र ने इसकी सुध नहीं ली।

कांग्रेस के राष्ट्रीय संचार के प्रभारी कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने मणिपुर की गंभीर स्थिति का जिक्र करते हुए दावा किया कि यह राज्य एक साल से अधिक समय गृहयुद्ध जैसी स्थिति से गुजर रहा था। उन्होंने सवाल किया कि प्रधान मंत्री के पास कन्या भ्रूण हत्या को रोकने और महिला शिक्षा को बढ़ावा देने का सार्थक दृष्टिकोण क्या है, इससे स्पष्ट करने की आवश्यकता है।

Jairam Ramesh targets BJP women safety

कांग्रेस नेता ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ स्कीम के प्रभाव को लेकर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि केंद्र का के बजट का एक बड़ा हिस्सा कन्या भ्रूण हत्या को संबोधित करने और शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए सार्थक पहल के बजाय 'बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ स्कीम' के विज्ञापनों पर खर्च कर दिया गया।

वहीं जयराम रमेश ने आजादी के 75वें वर्ष को अमृतकाल घोषित करने पर तंज कसा। उन्होंने मोदी के शासन को 'अन्याय काल' करार देते हुए कहा कि मौजूदा केंद्र सरकार के कार्यकाल में सबसे अधिक महिलाएं बेरोजगार हुईं हैं। इसके अलावा कांग्रेस नेता ने महंगाई को लेकर भी बीजेपी को निशाने पर लिया।

एक पोस्ट में जयराम रमेश ने लिखा, "मोदी हैं तो महंगाई हैं। खाने-पीने की चीजों और जरूरी चीजों की कीमतों में तेजी से बढ़ोतरी हुई है. क्या प्रधानमंत्री के पास परिवारों को इस मूल्य वृद्धि की मार से बचाने की कोई योजना है? महिलाओं को आर्थिक मुख्यधारा में वापस लाने का कोई समाधान है?"

कांग्रेस नेता नेता में मौजूदा केंद्र सरकार पर महिलाओं की सुरक्षा और कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि अगर महिलाओं का विकास करना है, तो बीजेपी को केंद्र से हटाना होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+