PAK उच्चायुक्त बासित के नापाक बोल..ये 'जश्न-ए-आजादी' कश्मीर की आजादी के नाम
नई दिल्ली।एक बार फिर से पाकिस्तान की ओर से नापाक बोल निकले हैं, इस बार पाकिस्तानी उच्चायुक्त अब्दुल बासित ने 15 अगस्त से पहले कश्मीर को लेकर विवादित बयान दिया है।
उन्होंने पाकिस्तान दिवस कार्यक्रम में कहा कि इस बार की आजादी का जश्न कश्मीर की स्वतंत्रता के नाम पर है और इसी कारण कश्मीर को लेकर हमारा संघर्ष जारी रहेगा।
हम कश्मीर के किसी भी व्यक्ति की कुर्बानी के बेजा नहीं होने देंगे और हमेशा चाहेंगे कि इंडो-पाक रिलेशन में सुधार आये। आपको बता दें कि बासित का ये बयान तब आया जब आज सुबह से पाकिस्तानी सेना जम्मू क्षेत्र के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर भारतीय ठिकानों पर लगातार गोलीबारी कर रही है। जिसके बाद एलओसी के पास तनाव बढ़ गया है।













Click it and Unblock the Notifications