मेघालय में बोले राहुल- हम देश भर में RSS की विचारधारा के खिलाफ, पूर्वोत्तर की रीतियों को भाजपा-संघ ने किया नष्ट

शिलॉन्ग। हम पूरे देश में आरएसएस की विचारधारा से लड़ रहे हैं। इनकी सोचो एक में रूप थोपा जाता है। पूरे भारत में और विशेषकर पूर्वोत्तर में में बीजेपी और आरएसएस आपकी संस्कृति, भाषा और जीवन के तरीके को कमजोर करने का प्रयास कर रही है। यह बात कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मेघालय में कहीं। मेघालय के चुनावी अभियान की शुरुआत के दूसरे दिन वो लोगों को एक कार्यक्रम में संबोधित कर रहे थे।

मेघालय में बोले राहुल- हम देश भर में RSS की विचारधारा के खिलाफ, पूर्वोत्तर की रीतियों को भाजपा-संघ ने किया नष्ट

राहुल ने कहा कि आरएसएस के विचार का उद्देश्य महिलाओं को कमजोर करना है। क्या किसी को पता है कि आरएसएस में कितनी महिलाएं नेतृत्व करती हैं? शून्य। यदि आप महात्मा गांधी की तस्वीरें देखते हैं तो आपको इस तरफ महिलाएं मिलेंगी (दाएं), इस तरफ (बाएं), लेकिन अगर आप मोहन भागवत के तस्वीरें देखते हैं, तो वह अकेले या पुरुषों से घिरे होंगे। राहुल ने कहा कि अगर हम केंद्र में सत्ता में वापस आते हैं, तो हम जीएसटी की संरचना को बदलने और इसे सरल बनाएंगे।

राहुल ने कहा कि कांग्रेस में किया जाने वाला सबसे महत्वपूर्ण काम यह है कि हम चुनाव लड़ने वाले पुरुषों की संख्या और महिलाओं की संख्या को संतुलित करना चाहते हैं। मैं मेघालय में पार्टी में शामिल होने के लिए महिलाओं को आमंत्रित करना चाहता हूं ताकि हम अधिक से अधिक महिलाएं चुन सकें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+