दिल्ली के कई बड़े अस्पतालों में चंद घंटों का ऑक्सीजन बचा, मनीष सिसोदिया नेे केंद्र से की ये अपील
नई दिल्ली। कोरोना ने देशभर में कोहराम मचा रखा है। अस्पताल में बेड और ऑक्सीजन की कमी से मौतों के आंकड़े लगातार बढ़ रहे हैं। राजधानी दिल्ली का भी बुरा हाल है। इसे देखते हुए दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने कहा है कि हम एक बार फिर भारत सरकार से अनुरोध करते हैं कि वो दिल्ली के ऑक्सीजन सप्लाई का कोटा बढ़ा दें क्योंकि शहर के अस्पतालों में अभी करीब 18 हजार मरीज भर्ती हैं। उन्होंने कहा कि मैंने कई अस्पतालों का दौरा किया है। यूपी, हरियाणा आदि राज्यों के लोग भी यहां इलाज करवा रहे हैं।

Recommended Video
उन्होंने कहा कि सबसे बड़ा मुद्दा ऑक्सीजन के ट्रांसपोटेशन का है। मुझे रिपोर्ट मिली है कि फरीदाबाद में एक स्थानीय प्रशासन अधिकारी ने ऑक्सीजन की गाड़ी को रोक दिया जिससे आपूर्ति में देरी हुई।
केंद्र ने बढ़ा दिया कोटा
सिसोदिया के इस अपील के बाद से केंद्र ने दिल्ली के लिए ऑक्सीजन का कोटा फौरन बढ़ा दिया है। इस बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने आज केंद्र को तत्काल प्रभाव से दिल्ली के 6 अस्पतालों को ऑक्सीजन सिलेंडर की सप्लाई करने का आदेश दिया है। आपको बता दें कि दिल्ली के इन 6 अस्पतालों में ऑक्सीजन की कमी की बात सामने आई है। इनमें ये अस्पताल शामिल हैं। मैक्स अस्पताल, साकेत, मैक्स स्मार्ट अस्पताल, साकेत, मैक्स अस्पताल, पटपड़गंज, मैक्स अस्पताल, शालीमार बाग, मैक्स अस्पताल, वैशाली, मैक्स अस्पताल गुरुग्राम।
कोरोना के कोहराम के बीच वायरस के ट्रिपल म्यूटेंट ने दी दस्तक
रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि देश के कुछ हिस्सों में ट्रिपल म्यूटेंट वैरिएंट पाया गया है। इस वैरिएंट ने कोरोना वायरस को अचानक बढ़ा दिया है। जानकारों का कहना है कि इसी वैरिएंट के चलते वायरस का दूसरा लहर खतरनाक हो गया है और अभी इसका पीक पर बाना बाकी है।












Click it and Unblock the Notifications