फिर बिगड़ी सौरव गांगुली की तबीयत, अस्पताल में भर्ती, बोले फैंस -'Get well Soon Dada'
Sourav Ganguly taken to hospital after complaining of chest pain, Fans Says-Get well Soon Dada: BCCI के अध्यक्ष और पूर्व क्रिकेट कप्तान सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) की तबीयत एक बार फिर से बिगड़ गई है, उन्हें सीने में दर्द की शिकायत हुई है, जिसके बाद उन्हें कोलकाता के अपोलो हॉस्पीटल (Apolo Hospital) ले जाया गया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक दादा को आज अचानक से सीने में दर्द हुआ जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया है। मालूम हो कि गांगुली को 2 जनवरी, 2021 को हार्ट अटैक आया था. अटैक के बाद उन्हें कोलकाता के वुडलैंड्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था, जहां उनकी एंजियोप्लास्टी हुई थी।
Recommended Video

सौरव गांगुली के हार्ट में तीन ब्लॉकेज थे
कोलकाता के वुडलैंड्स अस्पताल में उनका इलाज करने वाले डॉ. आफताब खान, सीईओ डॉ. रूपाली बसु और डॉ. सरोज मंडल ने बताया था कि गांगुली के हार्ट में तीन ब्लॉकेज थे, जो 'क्रिटिकल थे', उन्हें स्टेंट लगाया गया है। उनके बाकी सभी अंग सही हैं, गांगुली के परिवार में 'इसकैमिक हार्ट डिजीज' रही है और इसी वजह से वो भी इस रोग के शिकार हुए हैं।

मिताली राज ने किया Tweet
गांगुली की तबीयत खराब होने की खबर जैसे ही सामने आई, उनके फैंस और शुभचिंतक एक बार फिर से परेशान हो गए हैं। क्रिकेट आईकॉन मिताली राज ने ट्वीट किया है कि ये परेशान करने वाली खबर है, ऊपर वाले से प्रार्थना करती हूं कि दादा जल्दी से ठीक हों। तो वहीं उनके चाहने वालों ने भी कहा है कि Get well Soon Dada.

गांगुली पर गर्मायी सियासत
वैसे आपको बता दें कि जहां एक ओर बंगाल टाइगर के नाम से विख्यात गांगुली की अस्पताल में एंजियोप्लास्टी हो रही थी वहीं दूसरी ओर अस्पताल के बाहर उनको लेकर विवाद छिड़ गया था। दरअसल CPI(M) के वरिष्ठ नेता अशोक भट्टाचार्य ने एक बड़ा ही बेतुक सा बयान देकर विवाद पैदा कर दिया था।

अशोक भट्टाचार्य ने भी कही थी दवाब की बात
गांगुली की हेल्थ के बारे में मीडिया से बात करते हुए अशोक भट्टाचार्य ने कहा था कि कुछ लोग गांगुली का राजनीतिक रूप से इस्तेमाल करना चाहते हैं और इसी वजह से वो काफी प्रेशर में थे। जिसके कारण उनकी हालत बिगड़ी। उन्होंने कहा था कि गांगुली राजनीतिक मिजाज के नहीं हैं, उन्हें एक बेहतरीन खिलाड़ी के तौर पर जाना जाए, मेरे ख्याल से वो उनकी बीमारी का कारण उन पर डाला गया दवाब है। मालूम को अशोक भट्टाचार्य को गांगुली के परिवार का करीबी कहा जाता है। हालांकि भट्टाचार्य के बयान पर टीएमएसी काफी भड़क गई थी।












Click it and Unblock the Notifications