'ये तो अन्याय होगा', वायनाड में राहुल गांधी के सामने चुनाव लड़ रही CPI उम्मीदवार एनी राजा ने क्यों कहा ऐसा?
Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 में कांग्रेस पार्टी को सबसे ज्यादा माथापच्ची अमेठी और रायबरेली सीट पर उम्मीदवार को लेकर करनी पड़ी, हालांकि अब आलाकमान ने फैसला करते हुए अमेठी से केएल शर्मा को कैंडिडेट बनाया है तो दूसरी तरफ राहुल गांधी ने रायबरेली से पर्चा भर दिया।
इस बीच अब वायनाड और रायबरेली दोनों सीटों से चुनाव लड़ने पर राहुल गांधी घिरते नजर आ रहे हैं। वायनाड से राहुल के सामने चुनाव लड़ रहीं सीपीआई उम्मीदवार एनी राजा ने कांग्रेस नेता पर निशाना साधते हुए इस वायनाड के लोगों के साथ अन्याय करार दिया है।

राहुल गांधी ने शुक्रवार को रायबरेली से अपना नामांकन दाखिल कर दिया है, जिसके बाद वायनाड से राहुल के सामने चुनाव लड़ रही सीपीएम नेता एनी राजा ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा वायनाड को हल्के में लिया है।
राहुल गांधी की वायनाड प्रतिद्वंद्वी एनी राजा ने शुक्रवार को कांग्रेस की घोषणा के बाद राहुल पर तंज कसते हुए कहा कि उन्हें वायनाड के लोगों को सूचित करना चाहिए था कि वो रायबरेली को दूसरी सीट मान रहे हैं और उनके साथ अन्याय नहीं करेंगे। सीपीएम उम्मीदवार ने कहा कि भले ही निर्णय अंतिम क्षण में किया गया हो, पार्टी को लोगों को एक संभावना के बारे में बताना चाहिए था।
इतना ही नहीं सीपीएम उम्मीदवार ने दोनों ही लोकसभा क्षेत्र के लोगों के साथ होने वाले अन्याय पर सवाल उठाते हुए कहा कि अगर राहुल गांधी वायनाड-रायबरेली दोनों जीत जाते हैं तो एक सीट से इस्तीफा देंगे। तो ये वायनाड या रायबरेली में से एक की जनता के साथ अन्याय होगा।
इसी के साथ एनी राजा ने वायनाड निर्वाचन क्षेत्र के लोगों के साथ होने वाले अन्याय पर सवाल उठाते हुए कहा कि अगर राहुल गांधी वायनाड दोनों जीत जाते हैं तो क्या इस्तीफा दे देंगे। एनी राजा ने कहा कि ये राहुल गांधी की नैतिकता पर सवाल खड़ा करेगा।












Click it and Unblock the Notifications