Wayanad Landslide: राहुल गांधी और प्रियंका 1 अगस्त को रहेंगे वायनाड दौरे पर, पीड़ित परिवार से करेंगे बात

Wayanad Landslide: वायनाड लैंडस्लाइड में अभी तक 144 लोगों की जान जा चुकी है और 191 लोग अभी भी लापता हैं। लापता लोगों की खोज और बचाव अभियान अभी जारी है। वहीं, अब ऐसी खबर सामने आ रही है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी और उनकी बहन प्रियंका गांधी वायनाड पहुंचेंगे।

राहुल गांधी और प्रियंका गांधी गुरुवार 01 अगस्त को वायनाड दौरे पर रहेंगी। यहां लैंडस्लाइड से प्रभावित हुए परिवारों से मुलाकत करेंगे। हालांकि, राहुल गांधी ने मंगलवार 30 जुलाई को इस संबंध में एक्स पर पोस्ट भी किया था। राहुल गांधी ने लिखा था, 'प्रियंका और मैं (राहुल गांधी) कल भूस्खलन से प्रभावित परिवारों से मिलने और स्थिति का जायजा लेने के लिए वायनाड जाने वाले थे।'

Rahul Gandhi and Priyanka Gandhi

लेकिन, लगातार बारिश और प्रतिकूल मौसम की स्थिति के कारण हमें अधिकारियों ने सूचित किया है कि हम वहां नहीं उतर पाएंगे। मैं वायनाड के लोगों को आश्वस्त करना चाहता हूं कि हम जल्द से जल्द वहां जाएंगे। इस बीच, हम स्थिति पर बारीकी से नजर रखेंगे और सभी आवश्यक सहायता प्रदान करेंगे।

राहुल गांधी ने आगे कहा कि इस कठिन समय में हमारी संवेदनाएं वायनाड के लोगों के साथ हैं। वहीं, अब राहुल और प्रियंका गुरुवार 01 अगस्त को वायनाड दौरे पर रहेंगे। कांग्रेस सूत्रों ने बताया कि राहुल और प्रियंका गांधी मेप्पाडी में सरकारी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय और सेंट जोसेफ यूपी स्कूल में राहत शिविरों का दौरा करेंगे।

इसके अलावा, उनके मेप्पाडी में डॉ. मूपेन मेडिकल कॉलेज में भी रुकने की उम्मीद है। आपको बता दें कि केरल के वायनाड में हुई लैंडस्लाइड की वजह से अब तक 158 लोगों की मौत होने की खबर सामने आ रही है। वहीं, इस हादसे पर केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन का बयान सामने आया है।

उन्होंने बताया कि, 'वायनाड में बचाव अभियान लगातार जारी है। यह एक दर्दनाक आपदा है। अब तक 144 शव बरामद किए जा चुके हैं- 79 पुरुष और 64 महिलाएं। अभी भी 191 लोग लापता हैं। आपदा क्षेत्र से अधिक से अधिक लोगों को निकालने के प्रयास किए जा रहे हैं और बचाए गए लोगों को आवश्यक चिकित्सा उपचार प्रदान किया जा रहा है।'

खबर के मुताबिक, मुंडक्कई और चूरलमाला इलाकों में 300 से ज़्यादा घर पूरी तरह से नष्ट हो गए हैं। वहीं, अब भारतीय मौसम विभाग ने केरल के मलप्पुरम, कोझिकोड, वायनाड, कन्नूर और कासरगोड जिलों में 'ऑरेंज' अलर्ट जारी किया है। वहीं, पथनमथिट्टा, अलाप्पुझा, कोट्टायम, एर्नाकुलम, इडुक्की, त्रिशूर और पलक्कड़ के लिए 'येलो' अलर्ट जारी किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+