यमुना में तेजी से बढ़ रहा है पानी, दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने कहा, हैं तैयार हम'

नई दिल्ली। हरियाणा के हथिनीकुंड बैराज से लगातार पानी छोड़े जाने के चलते यमुना का जलस्तर बढ़ने से दिल्ली में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है और लगातार हो रही बारिश ने खतरे में और इजाफा कर दिया है, जिससे दिल्ली में यमुना नदी का पानी 204 मीटर की चेतावनी के निशान के काफी करीब पहुंच गया है। हालांकि दिल्ली सरकार ने बाढ़ के खतरे से निपटने के लिए पूर्ण रूप से खुद को तैयार बताया है।

Delhi

दिल्ली सरकार में कैबिनेट मंत्री ने दिल्ली सरकार की तैयारियों पर बयान देते हुए कहा है कि यमुना नदी में जलस्तर बढ़ रहा है, लेकिन बाढ़ के हालात नहीं है, लेकिन उन्होंने आश्वस्त किया है कि अगर ऐसी संभावना बनती भी है तो दिल्ली सरकार की ओर से राहत और बचाव के पूरे इंतजाम कर लिए गए हैं और निचले इलाके में रह रहे लोगों से सतर्क रहने को कहा गया है।

Delhi

गौरतलब है पिछले दिनों हरियाणा के यमुनानगर जिले में स्थित हथिनीकुंड बैराज से 5,883 क्यूसेक पानी छोड़ा गया था, जो धीरे-धीरे दिल्ली पहुंचने लगा। दिल्ली में यमुना का खतरे का निशान का स्तर 204.83 मीटर है। इससे पहले सोमवार सुबह दिल्ली में ओल्ड यमुना ब्रिज पर जल स्तर 204 मीटर से अधिक दर्ज किया गया।

Delhi

दिल्ली सरकार ने स्थिति से निपटने के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी कर दिए हैं। सरकार ने कहा कि आने वाले दो दिन काफी गंभीर हैं। किसी प्रकार की मदद के लिए 011-22421656 और 011- 21210849 पर कॉल की जा सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+