अगले कुछ घंटों में दिल्ली समेत इन राज्यों में भारी बारिश की आशंका, MP में Red Alert
नई दिल्ली। भारतीय मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि अगले 2 घंटों के दौरान दक्षिण-दिल्ली, दादरी और कोसली, ग्रेटर नोएडा, नोएडा, दादरी के अलग-अलग स्थानों पर तेज बारिश के आसार हैं। तो वहीं आज बल्लभगढ़, फरीदाबाद, गुरुग्राम, मानेसर, सोहना, मोदीनगर, पिल्खुआ, बुलंदशहर, सिकंदराबाद में हल्की से मध्यम बारिश होगी। इस दौरान आंधी भी चल सकती है। यही नहीं इससे पहले रविवार को मौसम विभाग ने इससे पहले महाराष्ट्र में मुंबई, पालघर, ठाणे, रायगढ़, और रत्नागिरी जिले में भारी बारिश की संभावना जताई थी और इसको देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया था।
Recommended Video

MP में Red Alert
इसके अलावा आज पंजाब के कुछ हिस्सों, हरियाणा, केरल, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, तो वहीं मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश के छह जिलों होशंगाबाद, जबलपुर,बेतुल, नरसिंहपुर, सिवनी और हरदा जिले के लिए रेड अलर्ट जारी किया है।

राजस्थान में भी हो सकती है बारिश
जबकि राजस्थान के अलवर, बांसवाड़ा, बारां, भरतपुर, बूंदी, चित्तौड़गढ़, दौसा, धौलपुर, डूंगरपुर, जयपुर, झालावाड़, झुंझुनूं, करौली, कोटा, प्रतापगढ़, सवाईमाधोपुर, सीकर, सिरोही, टोंक और उदयपुर जिले में भारी बारिश की चेतावनी दी है, राज्य में ऑरेज अलर्ट जारी है।

हल्की से मध्यम बारिश
मानसून की व्यापक सक्रियता आंध्र प्रदेश, दक्षिणी छत्तीसगढ़ और ओडिशा के कुछ हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश के साथ कुछ स्थानों पर अति भारी बारिश हो सकती है तो वहीं जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश के पश्चिमी और मध्य भागों, तटीय कर्नाटक, हरियाणा के कुछ हिस्सों में भी कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी
मौसम विभाग ने आज मेघालय, नागालैंड, मणिपुर , मिजोरम और त्रिपुरा में भी भारी बारिश की आशंका व्यक्त की है तो वहीं मौसम विभाग ने उत्तराखंड में भी भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इसके बाद शासन ने जिलाधिकारियों के साथ ही आपदा प्रबंधन से जुड़े विभागों को हाई अलर्ट पर रखा है।












Click it and Unblock the Notifications