Video: शराब पीकर गाड़ी चला रहा था ब्वॉयफ्रेंड, गर्लफ्रेंड ने सड़क पर किया हंगामा

हैदराबाद। हैदराबाद के पॉश इलाके में एक लड़की ने सड़क पर जमकर हंगामा किया। शहर के जुबली हिल्स इलाके में देर रात लड़की ने सड़क पर जमकर हंगामा किया और मीडियाकर्मियों पर पत्थर फेंके। वो लगातार पुलिस से लड़ती रही और यहां वहां भागकर हंगामा करती रही। दरअसल लड़की का ब्वॉयफ्रेंड शराब पीकर ड्राइविंग करते हुए पकड़ा गया, जिस के बाद पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। ब्वॉयफ्रेंड पर मामला दर्ज होते ही लड़की भड़क गई और उसने पुलिस पर अपना गुस्सा निकालना शुरू कर दिया।

 WATCH : Hyderabad woman created ruckus, pelted stones at media personnel after her boyfriend was booked for drunken driving
51 सेकंड के इस वीडियो में साफ दिख रहा है कि युवती पुलिसवालों से बहस कर रही है। थोड़ी देर बाद वह अपना आपा खो देती है और पत्थर उठाकर मीडियाकर्मियों पर फेंकने लगती गै। वो कभी पुलिसवालों को चिल्लाती दिख रही है तो कभी पत्थर उठाकर मीडियाकर्मियों के पीछे दौड़ती नजर आती है। पुलिसवाले उसे समझाने की कोशिश करते हैं, लेकिन वो मानती है। सोशल मीडिया पर लड़की के हंगामे का ये वीडियो वायरल हो गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+