VIDEO: टोल प्लाजा पर महिला नेता ने दिखाई दबंगई, कर्मचारी को जड़ा थप्पड़, खुद हटाया बैरीकेड
हैदराबाद। आंध्र प्रदेश में टोल प्लाजा पर वाईएसआरसीपी नेता की गुंडागर्दी का वीडियो वायरल हो रहा है। गुंटूर जिले के काजा टोल पर वाईएसआरसीपी नेता डी रेवती को जब रोका गया तो उन्होंने टोल प्लाजा के एक कर्मचारी को थप्पड़ जड़ दिया। कर्मचारी ने रेवती को टोल टैक्स देने के लिए रोका था और उन्होंने इससे इंकार कर दिया था। इतना ही नहीं उन्होंने बेरिकेड भी अपने हाथों से हटा दिए, ताकि कार निकल सके। इसके बाद टोल प्लाजा पर जमकर बवाल हुआ।

वीडियो न्यूज एजेंसी एएनआई ने ट्वीट किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि वाईएसआर नेता डी रेवती अपनी गाड़ी के सामने लगाए गए अवरोधकों और बैरिकेड को हटाने की कोशिश करती हुईं नजर आ रही हैं। जब टोल कर्मी उन्हें ऐसा करने से रोकते हैं, तब रेवती जाकर कर्मचारी का कॉलर पकड़ लेती हैं और थप्पड़ मार देती हैं, जिसके बाद दोनों की बीच कहासुनी हो जाती है। वीडियो सामने आने के बाद डी रेवती के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
VIDEO देखने के लिए क्लिक करें
इस बीच रेवती ने आरोप लगाया कि टोल बूथ के कर्मचारियों ने उसके साथ बुरा बर्ताव किया, इसलिए ये घटना हुई. रेवती ने कहा कि वह इस मामले को आंध्र प्रदेश पुलिस के शीर्ष अधिकारी के सामने उठाएंगी। मालूम हो कि टोल कर्मचारी पर होने वाला ये कोई पहला हमला नहीं है। आए दिन यूपी, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और कई राज्यों से इस तरह की घटनाएं सामने आती रहती हैं।












Click it and Unblock the Notifications