VIDEO: मॉडल को बंधक बनाने वाले सिरफिरे आशिक को महिलाओं ने चप्‍पलों से पीटा, शाहरूख खाने से कर चुका है मुलाकात

भोपाल। मध्‍य प्रदेश की राजधानी भोपाल के मिसरोद थाना अंतर्गत मॉडल को बंधक बनाकर उस पर शादी का दबाव बनाने, मारपीट करने और प्रताड़ित करने वाले सनकी आशिक रोहित सिंह को पुलिस ने शनिवार दोपहर उसी अपार्टमेंट में लेकर गई थी जहां उसने मॉडल को बंधक बनाकर रखा था। इस दौरान आरोपी को देख कर वहां मौजूद महिलाओं का गुस्‍सा इस कदर फूट पड़ा कि उन्‍होंने वहीं उसको पीटना शुरू कर दिया। महिलाओं ने जूते चप्पल से उसकी पिटाई की है। वहीं आरोपी को देख पीड़िता की मां को भी काफी गुस्सा आया और उन्‍होंने भी उसे जमकर थप्पड़ मारे। वीडियो देखने के लिए नीचे की स्‍लाइड पर जाएं।

मॉडल को छुड़ाने में लगे 12 घंटे से ज्‍यादा का वक्‍त

मॉडल को छुड़ाने में लगे 12 घंटे से ज्‍यादा का वक्‍त

रोहित के पागलपन का अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि लड़की को छुड़ाने में पुलिस वालों को 12 घंटे से ज्‍यादा का समय लग गया। लड़की को छुड़ाने के लिए पुलिस को ये तक वादा करना पड़ा कि बाद में दोनों की शादी करा दी जाएगी। अब सिरफिरे आशिक रोहित सिंह के चंगुल से छुटने के बाद मॉडल ने उसे फांसी देने की मांग की है। भोपाल के नोबल अस्पताल में आईसीयू में भर्ती पीड़ित लड़की ने कहा कि अगर रोहित को फांसी नहीं हुई तो वो लड़की को मार देगा।

कई फिल्‍मी सितारों के साथ है आरोपी की फोटो

कई फिल्‍मी सितारों के साथ है आरोपी की फोटो

30 वर्षीय आरोपी लाइमलाइट को रहना पसंद करता है। उसके फेसबुक प्रोफाइल पर फिल्मी सितारों शाहरुख खान, जॉन अब्राहम, जैकी श्रॉफ, टाइगर श्रॉफ, शाहिद कपूर, श्रद्धा कपूर, दिशा पटानी, सोहेल खान, वरुण धवन, सनी लियोन, रणबीर कपूर, सुष्मिता सेन, और मलाइका अरोड़ा के साथ तस्वीरें हैं।

कौन है रोहित और क्या है मामला

आरोपी लड़का पत्रकारिता की पढ़ाई कर चुका है और मुंबई में मॉडलिंग करता है। वो अलीगढ़ का रहने वाला है। लड़की को मॉडलिंग और फिल्मों में काम कराने का सपना दिखाकर मुंबई ले गया था। लड़की को सच्चाई समझ आई तो वापस आ गई। इसी साल 27 फरवरी को लड़की को अगवा भी किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+