VIDEO: महिला ने दिल्ली पुलिस अधिकारी से कहा 'तेरी औकात क्या है दिखाऊं तुझे'
वीडियो के मुताबिक महिला कार से आती है। नो पार्किंग जोन में पार्किंग करने से जब दिल्ली पुलिस का एक अधिकारी उसे रोकता है तो वो आग बबूला हो जाती है।
नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक महिला खुद को सुप्रीम कोर्ट के जज की बेटी बता रही है और पुलिस अधिकारी को औकात दिखाने की बात कर रही है। वीडियो में साफ-साफ देखा जा सकता है कि महिला दिल्ली पुलिस के अधिकारी से कहती है मैं सुप्रीम कोर्ट के जज की बेटी हूं, तेरी औकात क्या है तुझे दिखाऊं?

वीडियो के मुताबिक महिला कार से आती है। नो पार्किंग जोन में पार्किंग करने से जब दिल्ली पुलिस का एक अधिकारी उसे रोकता है तो वो आग बबूला हो जाती है। वो पुलिस वाले पर चिल्लाने लगती है और कहती है कि 'तुम मुझे जानते नहीं हो। मैं सुप्रीम कोर्ट के जज की बेटी हूं। तुझे तुम्हारी औकात दिखाऊं क्या?' देखें VIDEO: ड्रेस चेंज करते राखी सावंत का MMS वायरल, मचा हड़कंप
महिला यहीं नहीं रुकती है वो पुलिसवाले से आगे कहती है कि 'बात तो करने आता नहीं है, पैसा देकर दिल्ली पुलिस में भर्ती हो जाते हैं'। बात यहीं नहीं खत्म होती है। अंत में महिला पुलिस अधिकारी को चोर भी कहती है।












Click it and Unblock the Notifications