बर्फबारी के बीच मौसम की रिपोर्टिंग करती इस कश्मीरी लड़की का VIDEO वायरल, क्‍यूटनेस देखते रह जाएंगे आप

श्रीनगर। धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले कश्मीर इन दिनों बर्फ की सफेद चादर से ढका हुआ है। घरों, पेड़-पौधों, गाड़ियों और सड़कों पर बर्फ ही बर्फ नजर आ रहा है। कुछ लोग परेशान हैं तो कुछ लोग इस मौसम का आनंद उठा रहे हैं। इस बीच कश्‍मीर की एक लड़की का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो मौसम की रिपोर्टिंग करती नजर आ रही है। यकीन मानिए यह वीडियो बेहद क्‍यूट है और अबतक इसे लाखों लोगों ने देख लिया है। वीडियो को काफी पसंद भी किया जा रहा है।

बर्फ के बीच मौसम रिपोर्टिंग करती कश्मीरी लड़की का VIDEO वायरल

इस वीडियो में एक कश्मीरी लड़की हाथ में लकड़ी के स्केल को माइक की तरह पकड़कर रिपोर्टिंग करती दिखाई दे रही है। वो मौसम रिपोर्टर बनकर बर्फबारी का हाल बयां कर रही है। माइक की जगह लकड़ी के स्केल को पकड़े हुए वो रिपोर्टिंग कर रही है। वो इस रिपोर्टिंग में बता रही है कि किस तरह से कुछ छोटे बच्चे पढ़ाई के बहाने बर्फ के बीच एक टनल बनाकर उसमें छुपे हैं और वो कैमरा पैन करके उन्हें दिखाने की कोशिश करती है। मौसम रिपोर्टर बनी इस लड़की का यह वीडियो आपको मुस्कुराने पर मजबूर कर देगा।

जानकारी के मुताबिक लड़की कश्मीर के शोपियां की है। इस लड़की की स्मार्टनेस और मजेदार रिपोर्रिंग को काफी पसंद किया जा रहा है। कई ट्विटर यूजर्स ने कमेंट भी किया है कि वो रिपोर्टिंग करते हुए कितनी प्यारी लग रही है। ट्वीटर पर आ रहे कमेंट्स में कई यूजर्स का कहना है कि वो काफी प्रतिभाशाली नजर आ रही है और वो एक अच्छी टीवी पत्रकार बन सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+