VIDEO: राज्यसभा से सस्पेंड 8 सांसदों का संसद में धरना, गाना गाते दिखीं टीएमसी सांसद
नई दिल्ली। कृषि बिलों को लेकर लगातार विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। रविवार को राज्यसभा में भी इन बिलों के लेकर हंगामा हुआ। विपक्षी नेताओं ने बिल पास करने का विरोध किया और टेबल में चढ़कर नारेबाजी भी की। इस हंगामे के बाद सोमवार को 8 विपक्षी सांसदों को सभापति वैंकेया नायडू ने सस्पेंड कर दिया। सस्पेंड हुए ये सांसद अपने घर नहीं गए, बल्कि संसद परिसर में ही धरने पर बैठ गए। अब तक ये सभी सांसद वहीं धरने पर बैठे हुए हैं। एक वीडियो एएनआई ने ट्वीट किया है उसमें टीएमसी की सांसद डोला सेन संसद परिसर में गाना गा रही हैं।

कृषि बिल से जुड़े विधेयकों को विरोध कर रहे थे ये सांसद
इसके पहले राज्यसभा के चेयरमैन नायडू ने उच्च सदन के उप सभापित हरिवंश के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव के नोटिस को खारिज कर दिया। नायडू ने कहा कि यह प्रस्ताव उचित प्रारूप में नहीं है और न ही इसे लाने के लिए 14 दिन पहले नोटिस दिया गया है। विपक्ष के सदस्यों का कहना है कि कृषि सुधार से जुड़े दो विधेयकों को जिस तरह से पारित किया गया है, वह सही नहीं है।
इसके खिलाफ अपनी नाराजगी जताते हुए कुछ सांसद रविवार को सदन में भारी हंगामा किया। विपक्ष के सदस्य इन विधेयकों पर वोटिंग कराए जाने की मांग कर रहे थे और जब उनकी मांग पूरी नहीं हुई तो वे कागज फाड़ने लगे। टेबल पर चढ़कर नारेबाजी की और उस समय सदन की कार्यवाही संचालित कर रहे उप सभापति हरिवंश के ऊपर कथित रूप से रूल बुक फेंक दिया।
राज्यसभा से आठ सांसदों के निलंबित किए जाने पर विपक्ष ने सरकार पर निशाना साधा है। वहीं, निलंबित आठ सदस्य संसद परिसर में धरने पर बैठ गए। धरना स्थल पर ये सांसद अपने साथ तकिया और चादर लेकर आए। इसके बाद इन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। संसद परिसर में ये निलंबित सांसद महात्मा गांधी की प्रतिमा के समीप धरने पर बैठे हैं। इन सांसदों का कहना है कि 'वे झुकेंगे नहीं।'












Click it and Unblock the Notifications