VIDEO: सुष्मिता सेन ने 101 साल की बुजुर्ग संग जमीन पर बैठ खाया खाना, पैर छूकर कही ये बड़ी बातें

मुंबई। पूर्व मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन अपनी सादगी के लिए जानी जाती हैं। इसी सादगी के साथ डॉटर्स डे भी सेलिब्रेट किया। इंस्टाग्राम पर शेयर किए एक वीडियो में वे फर्श पर बैठी नजर आ रही हैं। उनके साथ 101 साल की दादी मां, एक अन्य महिला और एक लड़की भी नजर आ रही है। वीडियो में सुष्मिता दादी के पैर पकड़ते हुए दिखाई दे रही हैं। यूजर्स ने उनकी इस सादगी को बेहद पसंद किया है। पोस्ट में सुष्मिता ने प्रीतम शिकरे नाम की लड़की का जिक्र किया है, जिसके फार्म पर वे गई हुईं थीं। आपको बता दें कि सुष्मिता ​इन दिनों फिल्मों से काफी दूर हैं, और मगर अपने फिटनेस वीडियो को सोशल मीडिया पर हमेशा अपने फैंस के साथ शेयर करती हैं।

गरीब परिवार के घर जमीन पर बैठीं सुष्मिता सेन

गरीब परिवार के घर जमीन पर बैठीं सुष्मिता सेन

वीडियो में सुष्मिता सेन एक गरीब परिवार के घर में जमीन पर बैठी हुई दिख रही हैं। वही अभिनेत्री के साथ उनकी बड़ी बेटी भी इस ​वीडियो में नजर आ रही हैं। ये ​परिवार किसका हैं। इस बात जिक्र तो अभिनेत्री ने नहीं किया हैं। वही उन्होंने इंस्टाग्राम पर ये वीडियो शेयर करते हुए लिखा हैं,प्यार और आशीर्वाद सबसे बड़ा धन हैं मेरे लिए मैं हमेशा ऐसे लोगों से मिलकर ​अभिभूत हो जाती हूं, जो बिना शर्त बस आपको प्यार देते हैं।

101 साल की दादी मां से सुष्मिता ने कहा- बस आशीर्वाद दे दो

101 साल की दादी मां से सुष्मिता ने कहा- बस आशीर्वाद दे दो

वीडियो में अभिनेत्री सुष्मिता सेन किसी गरीब किसान के घर में दिखाई दे रही हैं। इस दौरान सुष्मि​ता किचन में फैमिली मेंबर्स के साथ बातचीत कर रही हैं। इसी बीच सुष्मिता उस घर की सबसे बुजुर्ग महिला,जिनकी उम्र 101 साल की हैं। उनसे कहती हैं,मैं जो बोलूंगी वो आपकी समझ में आएगा नहीं, आप तो बस आशीर्वाद दे दो,सुष्मिता की बात सुनकर फैमिली के बाकी सभी लोग हंसने लगते हैं। इसके बाद सुष्मिता उस बुजुर्ग महिला के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लेती हैं।

एक दिन लाखों लोगों ने देखा VIDEO

अभिनेत्री सुष्मिता के इस ​वीडियो को एक दिन में लाखों व्यूज मिले हैं। सोशल मीडिया पर सुष्मिता को इस तरह देखकर फैंस ने भी अपनी खुशी जाहिर ​की हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+