क्रैश होते-होते बचा सनी लियोनी का प्राइवेट प्लेन, VIDEO में बताया कैसे बचीं जिंदा
पायलट ने समझदारी दिखाते हुए इसे एक मैदान में उतार दिया। इसके बाद सनी लियोनी अपने पति बीबर और फ्रेंड्स के साथ कार में मुंबई के लिए रवाना हो गईं।
नई दिल्ली। बॉलीवुड की हॉट एक्ट्रेस सनी लियोनी की जान बुधवार को बाल-बाल बच गईं। खराब मौसम के चलते उनका प्लेन क्रैश होते-होते बचा। सनी लियोनी उस वक्त अपने प्राइवेट प्लेन में थीं। सनी के साथ उनके पति डेनियल बीबर और कुछ टीम मेंबर्स भी उनके साथ थे। सनी लियोनी ने यह जानकारी अपने ट्वीटर अकाउंट से एक वीडियो जारी कर दी है। उन्होंने अपने फैन्स और भगवान का शुक्रिया अदा किया है।

जानकारी के मुताबिक सनी लियोनी अपने हसबैंड डेनियल बीबर और कुछ फ्रेंड्स के साथ प्लेन से महाराष्ट्र के दूर-दराज इलाके में थीं। उनका प्लेन काफी ऊंचाई पर उड़ रहा था। इस दौरान अचानक मौसम खराब हो गया जिसके कारण प्लेन क्रैश हो सकता था। पायलट ने समझदारी दिखाते हुए इसे एक मैदान में उतार दिया। इसके बाद सनी लियोनी अपने पति बीबर और फ्रेंड्स के साथ कार में मुंबई के लिए रवाना हो गईं। इसे भी पढ़ें- योगी के बाद अब नीतीश राज में 'चीरहरण'- लड़की बोलती रही सॉरी, छेड़छाड़ करते रहे मनचले
वहां से लौटते वक्त उन्होंने खुद एक वीडियो बनाया और फैन्स को इस बात की जानकारी दी। सनी लियोनी ने कहा कि भगवान का शुक्रिया। वीडियो में देखा जा सकता है कि सनी अपने डरे हुए साथियों को मुस्कराने के लिए कहती हैं। इस दौरान डेनियल भी कैमरे में आकर कहते हैं कि हम सभी जिंदा हैं। बाद में सनी ने एक ट्वीट करके कहा कि मैं खुश दिखने की कोशिश इसलिए कर रही हूं क्योंकि बाकी सभी दहशत में हैं। इस दौरान उन्हें खुशी देनी चाहिए। भगवान का बहुत-बहुत शुक्रिया की हम जिंदा हैं।
इसके बाद उन्होंने लिखा कि हमारा प्लेन करीब-करीब खराब क्रैश होने वाला था। लेकिन हम बच गए। अब हम सितारे गिनते घर लौट रहे हैं। उन्होंने लिखा कि हमारे पायलट गजब के हैं। हमारी जिंदगी उनके हाथ में थी और उन्होंने हमें बचा भी लिया।












Click it and Unblock the Notifications