योगी के बाद अब नीतीश राज में 'चीरहरण'- लड़की बोलती रही सॉरी, छेड़छाड़ करते रहे मनचले

वीडियो मुजफ्फरपुर शहर से सटे सीतामढ़ी रेल खंड के बूढी गंडक नदी पर बने रेलवे पुल का है। जहां कुछ असामाजिक तत्व पहले छात्रा के दोस्त की पिटाई करते हैं, फिर छात्रा के साथ छेड़खानी करते हैं।

मुजफ्फरपुर। योगी राज में उत्तर प्रदेश के रामपुर में बीच सड़क दो बहनों के 'चीरहरण' का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि बिहार के मुजफ्फरपुर में एक स्‍कूली छात्रा के 'चीरहरण' का वीडियो सामने आया गया है। मुजफ्फरपुर और रामपुर में भले कई सौ किलोमीटर का फासला हो लेकिन दोनों ही जगहों के मनचलों की भद्दी सोच किस हद तक एक जैसी है वो इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है। वीडियो में कुछ लोग रेल पुल पर एक छात्रा और उसके दोस्‍त की पिटाई करते नजर आ रहे हैं। चौंकाने वाली बात ये है कि वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल हुए पांच दिन हो गए हैं और पुलिस अब जाकर जागी है।

योगी के बाद अब नीतीश राज में 'चीरहरण'- लड़की बोलती रही सॉरी, छेड़छाड़ करते रहे मनचले

हालांकि इस मामले में अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है और ना ही आरोपियों की शिनाख्‍त हो सकी है। जानकारी के मुताबिक सोशल मीडिया में वायरल हो रहा वीडियो मुजफ्फरपुर शहर से सटे सीतामढ़ी रेल खंड के बूढी गंडक नदी पर बने रेलवे पुल का है। जहां कुछ असामाजिक तत्व पहले छात्रा के दोस्त की पिटाई करते हैं, फिर छात्रा के साथ छेड़खानी करते हैं। व्हाट्सएप पर वायरल यह वीडियो लगभग सवा मिनट का है जो 25 मई से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि छात्रा स्‍कूल ड्रेस में ही अपने एक दोस्‍त के साथ रेलवे पुल पर है। जरूर देखें यह VIDEO: योगीराज में दिन-दहाड़े लड़कियों की इज्जत से खिलवाड़, अंगों पर लगाया हाथ

इसी दौरान वहां कुछ मनचले पहुंच जाते हैं. पहले वे छात्रा के साथी की पिटाई करते हैं। फिर छात्रा से छेड़खानी शुरू कर देते हैं। छात्रा अपने साथी के पीछे छिपकर मनचलों से बचना चाहती है। उसका साथी बार-बार माफी मांग रहा है। इस दौरान मनचलों का एक साथी मोबाइल से वीडियो बना रहा है। इसकी भनक लगने पर छात्रा का साथी रूमाल से चेहरा छिपाना चाहता है। तभी एक मनचला छात्रा को पीछे से पकड़ लेता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+