प्रियंका ने करवाया बिन ब्लाउज की साड़ी में हॉट फोटोशूट, भड़के फैंस ने कहा-'बेशर्म '
मुंबई।
बॉलीवुड अभिनेत्री और पूर्व विश्व सुंदरी प्रियंका चोपड़ा एक बार फिर से अपने लुक की वजह से सुर्खियों में हैं, हर बार की तरह इस बार भी उनके लुक को देखकर लोग हैरान हैं, दरअसल प्रियंका चोपड़ा ने 'इनस्टाइल मैगजीन' के लिए हॉट फोटोशूट करवाया है, जिसकी वजह से वो ट्विटर पर काफी ट्रोल हो रही हैं, भारतीय दर्शकों को पीसी का ये फोटोशूट पसंद नहीं आया है और इसी कारण वो उनके खिलाफ ट्विटर पर बयानबाजी कर रहे हैं। id="toptextpromo"> id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'>प्रियंका ने करवाया बिन ब्लाउज की साड़ी में हॉट फोटोशूट
दरअसल प्रियंका चोपड़ा ने बैकलेस होकर साड़ी में फोटोशूट करवाया है, उन्होंने साड़ी तो पहनी लेकिन बिना ब्लाउज के, जिसके कारण वो लोगों के निशाने पर हैं, भारतीय दर्शकों ने पीसी को बेशर्म तक करार दे दिया है, कुछ यूजर्स ने लिखा है कि अमीर कपड़े न पहने तो फैशन, गरीब कपड़े न पहने तो बेशर्म, वहीं, एक अन्य यूजर ने प्रियंका को उनका भारतीय संस्कार याद दिलाते हुए कहा- देश का संस्कार भूल गई हैं।
पीसी का वीडियो भा आया सामने
साड़ी में फोटोशूट के दौरान उनका एक वीडियो भी सामने आया है, प्रियंका ने गोल्डन साड़ी पहनी है और हॉट-डस्टी लुक में हैं, हालांकि कुछ लोग ऐसे भी हैं जिन्हें प्रियंका का नया रूप पसंद आया है फिलहाल अक्सर अपने तर्कों से लोगों के मुंह बंद करने वाली प्रियंका ने अभी अपने ट्रोलर्स को कोई जवाब नहीं दिया है।
देश का पीएम बनना चाहती हैं प्रियंका चोपड़ा
हाल ही में प्रियंका अपने एक इंटरव्यू की वजह से भी काफी सुर्खियों में थीं, उन्होंने 'द संडे टाइम्स' को दिए इंटरव्यू में कहा था कि वो भारत की प्रधानमंत्री बनना चाहती हैं। वहीं वो ये भी चाहती हैं कि उनके पति निक जोनस अमेरिकी राष्ट्रपति बनें। इंटरव्यू में अपनी राजनीतिक आकांक्षाएं को लेकर बात करते हुए प्रियंका ने कहा कि मैं भारत के प्रधानमंत्री की दौड़ में शामिल होना चाहूंगी।

प्रियंका के लुक से खफा इंडियन फैंस
प्रियंका यहीं नहीं रूकी, उन्होंने कहा कि मैं ये भी चाहती हूं कि मेरे साथ-साथ निक अमेरिकी राष्ट्रपति की दौड़ में शामिल हों। उन्होंने कहा कि राजनीति से जिस तरह की चीजें जुड़ी हुई हैं, मुझे पसंद नहीं हैं। उन्होंने कहा कि वो बदलाव चाहती हैं। उन्होंने कहा कि निक एक महान नेता बन सकते हैं। उनके अंदर वो काबिलियत है।












Click it and Unblock the Notifications