दुल्हे को सरप्राइज करने के लिए दुल्हन ने ऐसे डांस करते हुए ली एंट्री, देखिए VIDEO
नई दिल्ली। शादी में हर दुल्हन चाहती है कि उसकी एंट्री सबसे अलग हो। केरल की एक दुल्हन ने अपनी शादी में अपनी एंट्री को खुद ही धमाकेदार बना दिया। उसकी एंट्री पर हर कोई चौंक गया। जी हां सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दुल्हन डांस करते हुए एंट्री ले रही है। दुल्हन का नाम अंजली है। वीडियो में देखा जा सकता है कि अंजलि लाल साड़ी में हैं। वह स्टेज पर चलते ही गाने पर नाचती रहती हैं। बताया गया है कि इस तरह के डांस के पीछे अंजलि की मंशा यह थी कि वह दूल्हे यानी अपने पति-वरुण को सरप्राइज दे सकें। वीडियो देखने के लिए सबसे नीचे की स्लाइड पर जाएं
Recommended Video

खूब वायरल हो रहा है ये VIDEO
अंजली के इस वीडियो को केरल के कन्नूर के सीआर ऑडिटोरियम में शूट किया गया है, जो सबसे पहले फेसबुक पर शेयर किया गया था। फेसबुक पर इस वीडियो को 76 हजार से अधिक बार देखा गया। इसके बाद अब यह वीडियो सोशल मीडिया के दूसरे प्लेटफॉर्म पर भी वायरल हो रहा है। ट्विटर पर वीडियो को शेयर किए जाने के बाद से इसे अब तक 50 हजार से अधिक बार देखा जा चुका है।

कुछ लोगों ने जताई आपत्ति
ट्विटर पर कुछ लोगों ने इस तरह दुल्हन के डांस करने पर आपत्ति जताई है। कुछ यूजर ने बेंगलुरु में हुई इसी तरह की शादी का वीडियो कमेंट बॉक्स में शेयर किया तो कुछ ने इस पर मजेदार रिएक्शन भी दिए।
आप भी देखिए VIDEO
यह पहली बार नहीं है जब ब्राइड की एंट्री सोशल मीडिया पर वायरल हुई है। कुछ साल पहले अहमदाबाद की एक दुल्हन ने बाइक पर अपनी शादी की सवारी कर सोशल मीडिया पर धूम मचा दी थी। आप भी देखिए अंजली का डांस वीडियो
-
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम












Click it and Unblock the Notifications