केरल सरकार के कैबिनेट में जगह नहीं मिलने पर बोलीं शैलजा- सही फैसला, सबको मिलना चाहिए मौका
नई दिल्ली। केरल विधानसभा चुनाव में पिनराई विजयन को लगातार दूसरी बार जीत दर्ज की है। इस बार भी पिनराई विजयन ही मुख्यमंत्री होंगे। वो मुख्यमंत्री पद की शपथ 20 मई को लेंगे। केरल सरकार के नए मंत्रिमंडल में सीएम पिनराई विजयन को छोड़कर सभी नए चेहरे होंगे। जो सबसे बड़ा और चौकाने वाला फैसला है वो ये कि स्वास्थ्य मंत्री केके शैलजा भी मंत्रीमंडल से बाहर रहेगी। आपको बता दें कि केरल में विजयन की सरकार कोरोना वायरस मैनेजमेंट को लेकर दोबारा सत्ता में आई और इसके मैनेमेंट की शैलजा पोस्टर फीगर थीं।

मंत्रिमंडल में जगह नहीं मिलने पर राज्य की पूर्व स्वास्थ्य मंत्री और विधायक केके शैलजा को नाराजगी नहीं है। उन्होंने कहा है कि पिछली बार पार्टी ने मुझे मंत्री बनाने का फैसला किया था, मैंने बहुत कड़ी मेहनत की और मेरे लिए ये बहुत अच्छा अनुभव था। नई कैबिनेट आ रही है, ये बहुत अच्छा है क्योंकि सबको मौका मिलना चाहिए। आपको बता दें कि इस बार शैलजा ने मत्तानूर विधानसभा सीट से जीत दर्ज की है। उन्हें रिकॉर्डतोड़ वोट मिला। शैलजा ने कहा कि यह एक ऐतिहासिक जीत है। उन्होंने आगे कहा कि यह एक अच्छा साइन है। हम समाज में बदलाव कर सकते हैं। मुझे लगता है कि आने वाली एलडीएफ सरकार भी समाज में बदलाव के लिए काम करेगी।
ये कुछ खास चेहरे हो सकते हैं पिनराई विजयन की टीम में
- आर बिंदु
- वीना जॉर्ज
- एमवी गोविंदन
- पी राजीव
- केएन बालगोपाल
- वी सिवानकुट्टी
- वीएन वासावन
- साजी चेरियन
- वी अब्दुल रहमान
- पीए मोहम्मद रियास












Click it and Unblock the Notifications