चुनाव से पहले हीरो बने कैप्टन अमरिंदर सिंह, फिल्म का ट्रेलर हुआ जारी, देखें वीडियो

पंजाब चुनाव से पहले कैप्टन अमरिंदर सिंह का फिल्मी वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में कैप्टन हीरो की तरह केजरीवाल और बादल की धुलाई कर रहे हैं।

चंडीगढ़। इन दिनों देश पर विधानसभा चुनाव का खुमार छाया हुआ है। पंजाब, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मणिपुर और गोवा में विधानसभा चुनाव होने हैं। पांचों राज्यों में चुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टियां एड़ी-चोटी का जोर लगा रही है। ऐसे में पंजाब के दंगल का अखाड़ा बेहद रोमांचक हो गया है। यहां चुनाव से पहले नेता फिल्मी हीरो बनते जा रहे हैं। उनके ट्रेलर सामने आ रहे हैं। नेता भी डिजिटल तरीकों का इस्तेमाल कर लोगों को आकर्षित करने और विरोधियों को पस्त करने में लगे हैं।

इसे भी पढ़ें-किसे मिलेगी पंजाब की कुर्सी, जानिए क्या कह रहे हैं ज्योतिष के आंकड़े?

 WATCH video: captain Amarinder Singh as Bollywood hero fighting Kejriwal and Badal

ताजा ट्रेलर पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष कैप्टन अमरिंदर सिंह का है। कैप्टन अमरिंदर सिंह का एक मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इस वीडियो में कैप्टन फिल्मी हीरो बने हुए हैं। कैप्टन अमरिंदर सिंह का वीडियो वायरल हो गया है।

वीडियो में वो रईस का ट्राइटल ट्रैक पर अपने विरोधियों का सफाया कर रहे हैं। वीडियो में अमरिंदर को 'रईस' के अंदाज में पेश किया गया है। दमदार हीरो की तरह वो प्रकाश सिंह बादल, अरविंद केजरीवाल जैसे विरोधियों को धो रहे हैं। वीडियो के अंत में अमरिंदर कह रहे हैं कि आ रहा हूं। देखिए कैप्टन का फिल्मी अंदाज....

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+