VIDEO: गाजीपुर बॉर्डर पर जारी राकेश टिकैत का ड्रामा, अचानक चीखे और युवक को मारा थप्पड़
नई दिल्ली। गाजीपुर बॉर्डर से किसानों को हटाने की तैयारी तेज हो गई है। गाजीपुर बॉर्डर पर धारा 144, 133 लगाई गई है, NH-24, NH-9 पर आवाजाही रोकी गई। इस बीच गाजीपुर बॉर्डर पर बड़ा बवाल होते-होते बच गया। दरअसल हुआ ये कि मीडिया, समर्थकों और पुलिस वालों से घिरे बैठे किसान नेता राकेश टिकैत मंच पर अचानक चीखने लगे। उन्होंने एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा और उसे थप्पड़ मारते हुए पुलिस के हवाले कर दिया।

टिकैत ने दी आत्महत्या की धमकी
भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने कहा है कि अगर उन्हें कुछ होता है इसका जिम्मादर प्रशासन होगा। राकेश टिकैत ने कहा कि देश के किसान के साथ अत्याचार किया जा रहा है। कानूनों की वापसी तक आंदोलन जारी रहेगा। वो धरने वाली जगह को खाली नहीं करेंगे। पुलिस के साथ बीजेपी विधायक आए हैं, किसानों के साथ अत्याचार हो रहा है। बीजेपी किसानों का बर्बाद कर रही है।
किसानों को बर्बाद नहीं होने दूंगा। उ्न्होंने कहा कि बीजेपी साजिश रच रही है, बीजेपी ने पूरे किसान आंदोलन को बदनाम करने की कोशिश की गई। वो बार बार एक ही सवाल पूछ रहे हैं कि आखिर उन लोगों के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं हो रही है जिन्होंने हंगामा किया। मीडिया से बातचीत में उन्होंने रोते हुए कहा कि अगर तीनों कृषि कानून वापस नहीं होते हैं तो मैं आत्महत्या कर लूंगा। मुझे कुछ भी हुआ तो प्रशासन जिम्मेदार होगा।












Click it and Unblock the Notifications