VIDEO: दोस्त के साथ जा रही लड़की को 12 लोगों ने रोककर पेट पर मारी कई लात, बाल पकड़ सड़क पर घसीटा
गोवाहाटी। असम के गोलपारा जिले में एक ऐसी वारदात सामने आई है जिसने इंसानियत को शर्मसार कर दिया है। यहां 22 साल की एक लड़की को नशे में धुत 12 लड़कों ने रोक लिया और बीच सड़क उसे लातो-घूसों से पीटा। इतना ही नहीं लड़कों ने उसके बाल पकड़कर उसे घसीटा और उसके कपड़े फाड़ दिए। शर्मनाक बात ये रही कि वो सड़क पर मदद के लिए चींखती-चिल्लाती रही लेकिन मदद के लिए कोई सामने नहीं आया। वहां से गुजर रहे कुछ लोगों ने घटना का वीडियो बना लिया जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। मामला सोमवार का है और पुलिस ने 12 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। जानकारी के मुताबिक सभी आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया है।

पुलिस के आला अधिकारी के मुताबिक मामला मोरल पुलिसिंग का है। पीडि़ता की शादी फिक्स हो चुकी है और वो अपने दोस्त के साथ मेडिकल सेंटर जा रही थी। उसी वक्त उसपर अटैक हुआ। आरोपियों ने जब उसे किसी दूसरे लड़के के साथ जाते हुए देखा तो उससे मारपीट की गई। आरोपी गारो समूह के हैं। उनका कहना है कि लड़की की शादी तय हो चुकी है। लेकिन वो दूसरी शख्स के साथ भाग रही थी। जिसे पकड़े जाने के बाद पिटाई की गई।
मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें दिख रहा है कि 22 साल की लड़की को बुरी तरह से मारा जा रहा है। उसके बाल पकड़कर खींच रहे हैं और लात से पेट पर मार रहे हैं। पुलिस ने इस मामले में 12 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। उन्हें गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications