VIDEO: इस 4 साल के बच्‍चे ने 20 मिनट में पकड़ लिया 10 फीट लंबा सांप

देवास। 10 फीट लंबा सांप अगर किसी के सामने आ जाए तो यकीनन रौंगटे खड़े हो जाएंगे लेकिन मध्‍य प्रदेश के देवास के शंकरगढ़ में एक छोटा सा बालक सांप से ऐसे खेल रहा था मानों कोई खिलौना हो। जी हां यहां के एक वेयरहाउस में 4 साल के बच्‍चे ने मात्र 20 मिनट की मशक्‍कत के बाद सांप को पकड़ लिया। अब इस बच्‍चे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद लोग दांतों तले अंगुलियां दबा ले रहे हैं।

Watch Video: 4 year old Kid caught 10 feet long snake in Madhya Pradesh

आपको बता दें कि यहां वेयरहाउस में लोगों ने करीब 10 फीट लंबा सांप देखा। इससे लोग दहशत में आ गए और वेयरहाउस से बाहर निकल आए। लोगों ने तुरंत बालगढ़ निवासी अरुण सिंह चौहान को सूचना दी। अरुण सिंह सर्प विशेषज्ञ हैं और सांप पकड़ने में माहिर हैं।

लेकिन चौहान इस काम के लिए अपने 4 साल के बेटे जयराज सिंह को साथ लेकर मौके पर पहुंचे। पहले चौहान ने सांप पकड़ने की कोशिश की तो वह कंटीले तारों में चला गया। चौहान वहां नहीं पहुंच पाए तो उन्होंने अपने पुत्र जयराज सिंह को ये काम सौंपा। नन्हे बालक ने 20 मिनट की मशक्कत के बाद 10 फीट लंबे इस सांप को पकड़ लिया।

देखें VIDEO

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+