Video: एंटी-टैंक गाइडेड मिसाइल Nag का सफल परीक्षण, दिया गया नया नाम ध्रुवस्त्र
नई दिल्ली। ओडिशा के बालसोर में पिछले दिनों हेलीकॉप्टर से नाग मिसाइल का टेस्ट किया गया है। इस मिसाइल का नाम बदलकर अब ध्रुवस्त्र एंटी-टैंक गाइडेड मिसाइल कर दिया गया है। इस मिसाइल को डायरेक्ट और टॉप अटैक मोड में टेस्ट किया गया है। न्यूज एजेंसी एएनआई की तरफ से बताया गया है कि मिसाइल का टेस्ट 15 और 16 जुलाई को किया गया। इस टेस्ट का वीडियो सामने आया है और बताया जा रहा है कि इसे बिना हेलीकॉप्टर के लॉन्च किया गया था।
Recommended Video

828 किमी की टॉप स्पीड
नाग मिसाइल दुश्मन के टैंक्स को पल भर में तबाह कर सकती है। इस मिसाइल को इसके क्लास में दुनिया की सबसे बेहतरीन मिसाइल करार दिया गया है। यह हर मौसम में दिन हो या रात अपने मिशन को पूरा करने में सक्षम है। मिसाइल को हवा और जमीन दोनों से ही लॉन्च किया जा सकता है। यह एक फायर एंड फॉरगेट मिसाइल है जिसे डिफेंस रिसर्च एंड डिजाइन ऑर्गनाइजेशन (डीआरडीओ) की तरफ से तैयार किया गया है।
नाग मिसाइल को इंटीग्रेटेड गाइडेड मिसाइल डेवलपमेंट प्रोग्राम (आईजीएमडीपी) के तहत डेवलप किया गया है। इसी प्रोग्राम के तहत भारत ने अब तक अग्नि, आकाश, त्रिशूल और पृथ्वी मिसाइल को भी तैयार किया है। इस मिसाइल की रेंज 20 किलोमीटर है और रेंज इस पर भी निर्भर करती है कि किस प्रकार की मिसाइल को लॉन्च किया गया है। इसकी टॉप स्पीड 828 किलोमीटर प्रति घंटा है।












Click it and Unblock the Notifications