देशी बीट पर BSF जवानों का शानदार डांस,वीडियो देखकर झूम उठेंगे आप
सेना के जवानों का ये डांस वीडियो आपमें भर देगा जोश। 3 दिनों में 16 लाख लोगों ने देखा ये वीडियो।
नई दिल्ली। सेना को जवानों को गणतंत्र दिवस के मौके पर परेड के दौरान कदम से कदम मिलाकर चलते देखना अद्भुत नजारा होता है। परेड को देखकर हम सब गर्व से भर जाते है, लेकिन आज जो हम आपको दिखाने जा रहे है उसे देखकर आप न केवल गर्व महसूस करेंगे बल्कि आपका दिल झूम उठेगा।

यूनिफॉर्म में बीएसएफ जवानों के डांस को देखकर आप खुशी से झूम उठेंगे। अटारी-वाघा बॉर्डर स्थित भारत-पाकिस्तान की सीमा पर इस साल 26 जनवरी के मौके पर जवानों द्वारा किए गए डांस का वीडियो अब वायरल हो गया है। 45 सेंकेड के इस वीडियो में देखा जा सकता है कि बीएसएफ के पुरूष और महिला जवानों ने किस तरह से ताल से ताल मिलाकर डांस किया। 26 जनवरी को रिमझिम बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में लोग अटारी-वाघा बॉर्डर पर 68वें गणतंत्र दिवस का जश्न मनाने पहुंचे थे।
बारिश के बावजूद जवानों ने शानदार डांस कर सबकों चौंका दिया। उनके लय-ताल को देखकर लग रहा था मानों कोई ट्रेंड डांसर डांस कर रहा हो। 14 मार्च को फेसबुक पर शेयर किए गए इस वीडियो को अब तक 16 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं, जबकि इसे 62 हजार से ज्यादा लोग लाइक्स कर चुके हैं। करीब 24 हजार शेयर हैं। लोग जवानों के इस डांस को देखकर खूब कमेंट कर रहे हैं। आप भी देखिए वीडियो...












Click it and Unblock the Notifications