सपना चौधरी का दिखा दबंग अंदाज, मनचलों से पूछा-त्हारे बाप ने दी है गाड़ी, Video वायरल

नई दिल्ली। मखमली आवाज और ग्लैमरस अंदाज के लिए मशहूर हरियाणवी सिंगर सपना चौधरी का एक वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उनके लटके-झटके नहीं बल्कि दबंग अंदाज देखने को मिल रहा है, सपना का ये रूप उनके चाहने वालों को एकदम से हैरान कर रहा है और इसी वजह से ये वीडियो सुर्खियों में हैं। दरअसल सपना इस वीडियो में उन लोगों की क्लास लगा रही हैं जो कि उनकी गाड़ी को घेरकर खड़े हैं और उन्हें आगे नहीं निकलने दे रहे हैं।

सपना चौधरी का दिखा दंबग अंदाज

सपना चौधरी का दिखा दंबग अंदाज

वायरल वीडियो में दिख रहा है कि सपना चौधरी की कार को कुछ शरारती लड़कों की भीड़ ने घेर लिया है जो सपना चौधरी की कार को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रहे है, पहले तो सपना कुछ देर तक उन लोगों को धीरे से हटने के लिए कहती हैं लेकिन जब वो लोग नहीं मानते हैं तो उनका पारा चढ़ जाता है और वो गुस्से में कहती हैं-त्हारे बाप ने लाकर दी है गाड़ी। इसके बाद तो लड़कों के होश ही उड़ जाते हैं और वो तुरंत वहां से नौ दो ग्यारह हो जाते हैं।

सपना चौधरी का परिचय

सपना चौधरी का परिचय

सपना चौधरी का जन्म 1990 में हरियाणा के रोहतक में एक मध्यम वर्ग के परिवार में हुआ था। उनके पिता एक निजी कंपनी में कर्मचारी थे। साल 2008 में ही सपना के पिता का देहांत हो गया था, तब वह महज 18 साल की थी, जीविका के लिए इन्होंने स्टेज डांस का रास्ता चुना।

सपना का अब तक का सफर

सपना का अब तक का सफर

सपना 'जर्नी ऑफ भांगओवर' में आयटम नंबर से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद सपना 'वीरे की वेडिंग' फिल्म के सॉन्ग 'हट जा ताऊ' में नजर आई थीं। वहीं अभय देयोल स्टारर फिल्म 'नानू की जानू' में सपना ने अहम किरदार निभाया है।

'बिल्लौरी अंख'

'बिल्लौरी अंख'

हाल ही में सपना का पंजाबी गाना 'बिल्लौरी अंख' भी काफी हिट हुआ है, ये आयटम नंबर पंजाबी फिल्म 'जग्गा जिउंदा ए' का है, जिसमें उनके साथ मशहूर क्रिकेटर युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह भी नजर आए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+