लोगों की हैवानियत, महिला को पेड़ से बांधकर पीटा, काट दिए बाल
जयपुर। राजस्थान में इंसानों का हैवानियत भरा चेहरा सामने आया है। भीड़ का क्रूर चेहरा कैमरे मं कैद हो गया है। एक अकेली महिला को भीड़ ने अपना निशाना बनाया और उसे सरेआम पीटते रहे। इतना ही नहीं महिला को पेड़ से बांधकर उसके बाल काट दिए।

महिला पर आरोप लगाया कि उसका चाल-चलन ठीक नहीं है। ये सब आजादी के दिन हुआ और वहां हुआ जहां से चंद किलोमीटर की दूरी पर राज्य की महिला मुख्यमंत्री तिरंगा फहराकर आजादी का जश्न मना रही थी। अजमेर की अंबेडकर कांची बस्ती की रहने वाली इस महिला पर कई पुरुषों से शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया गया। गांव के लोगों ने महिला को घर से घसीटकर बाहर निकाला, उसे खूब मारा-पीटा और पिर उसे पेड़ से बांध दिया।
उसके बालों को काट दिया गया। महिला का पति पहले ही उसे छोड़ चुका था। दो बच्चे हैं, जो अपनी मां के साथ हो रही क्रूरता को बेबसी से देखते रहे। मामला पुलिस के पास पहुंचा तो जांच के आदेश दे दिए गए और आरोपियों को गिरफ्तार करने की बात कही गई है। हलांकि अब तक किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हुई है।












Click it and Unblock the Notifications