जब बोलते-बोलते अचानक भावुक हो गए PM नरेंद्र मोदी, भर आया उनका गला, देखें Video

नई दिल्ली। रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुलिस स्मारक दिवस के मौके पर स्वतंत्रता के बाद से पुलिस जवानों द्वारा दिए गए सर्वोच्च बलिदान के सम्मान के मौके पर राष्ट्रीय पुलिस स्मारक (एनपीएम) का उद्घाटन किया, जहां वे जवानों की शहादत याद करते हुए भावुक हो गए और उनका गला भर आया। पीएम मोदी ने कार्यक्रम के दौरान कहा कि देश के हर राज्य में, हर पुलिस स्टेशन, हर पुलिस चौकी में तैनात, राष्ट्र की हर संपदा की सुरक्षा में जुटे साथियों को, राहत के काम में जुटे साथियों को, आप सभी को मैं बधाई देता हूं।

जब बोलते-बोलते अचानक भावुक हो गए PM मोदी, देखें Video

अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि आज मुझे राष्ट्रीय पुलिस स्मारक पर गर्व है, लेकिन कुछ सवाल भी हैं। आखिर इस स्मारक को अस्तित्व में आने में आज़ादी के बाद 70 वर्ष क्यों लग गए। देश के लिए अपना सबकुछ समर्पित करने वालों, वीरता दिखाने और बलिदान देने वालों के प्रति पहले की सरकारों ने बेरुखी दिखाई है।

आज उन शहीदों को याद करने का अवसर है, जिन्होंने कर्तव्य पथ पर चलते हुए अपना सबकुछ समर्पित कर दिया। मैं ये मानता हूं कि कानूनी वजहों से कुछ वर्ष काम रुका, लेकिन पहले की सरकारों की इच्छाशक्ति होती, उन्होंने दिल से प्रयास किया होता, तो ये स्मारक कई वर्ष पहले ही बन गया होता।

देखें वीडियो

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+