Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Video: आर्टिकल 370 हटने के बाद शोपियां में स्‍थानीय लोगों से मिले NSA डोवाल, साथ में किया लंच

Recommended Video

    Ajit Doval का Viral Video, Kashmir में आम लोगों के संग खाया खाना | वनइंडिया हिंदी

    शोपियां। सोमवार को राज्‍यसभा में गृहमंत्री अमित शाह ने जम्‍मू कश्‍मीर से धारा 370 हटाने का प्रस्‍ताव पेश किया और इसे राज्य से हटा लिया। इस बड़े घटनाक्रम के बाद राष्‍ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजित डोवाल कश्‍मीर घाटी पहुंचे और बुधवार को उन्‍होंने दक्षिण कश्‍मीर के आम नागरिकों से मुलाकात की। एनएसए डोवाल ने मंगलवार को कश्‍मीर घाटी में सुरक्षा व्‍यवस्‍था का जायजा लिया और यहां से गृह मंत्री अमित शाह को एक अहम मैसेज भेजा।

    nsa-doval-shopian.jpg

    शोपियां में मिले आम लोगों से

    सरकारी सूत्रों की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक एनएसए डोवाल ने बुधवार को शोपियां का दौरा किया। यहां पर उन्‍होंने स्‍थानीय नागरिकों और सुरक्षाबलों से बातचीत की और सुरक्षा का जायजा लिया। शोपियां दक्षिण कश्‍मीर की वह जगह है जो साल 2016 में हिजबुल मुजाहिद्दीन आतंकी बुरहान वानी की मौत के बाद से ही आतंकियों का गढ़ बना हुआ है। फिलहाल इस क्षेत्र में शांति है। एनएसए डोवाल ने लोगों के साथ लंच भी किया और उनसे ताजा हालातों पर बात की। गृह मंत्री अमित शाह भी अगले कुछ दिनों में कश्‍मीर जा सकते हैं और वहां पर तीन दिन तक रुक सकते हैं।

    गृहमंत्री को कश्‍मीर से भेजी रिपोर्ट

    एनएसए डोवाल ने गृह मंत्री शाह को कश्‍मीर से रिपोर्ट भेजी है। डोवाल ने शाह को बताया है कि कश्‍मीरी, सरकार के प्रस्‍ताव का समर्थन कर रहे हैं। साथ ही सभी नागरिक शाह के बयान से आश्‍वस्‍त महसूस कर रहे हैं। डोवाल ने शाह को बताया है कि घाटी में पूरी तरह से शांति है और स्थिति सामान्‍य है। साथ ही कोई भी विरोध प्रदर्शन नहीं हो रहा है और किसी भी तरह की कोई घटना नहीं हुई है। लोग अपने घरों से जरूरी काम के लिए भी बाहर निकल रहे हैं।डोवाल ने गृह मंत्री को यह भी बताया है कि स्‍थानीय नागरिक सरकार के फैसले का समर्थन कर रहे हैं। उनका मानना है कि सरकार जो बदलाव लाने जा रही है, वह काफी जरूरी था। उन्‍हें केंद्र सरकार के बयानों और एक्‍शन पर पूरा भरोसा है।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+