Video: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के काफिले में घुसा अनजान शख्स, प्रधानमंत्री मोदी से मिलने की जताई इच्छा
Recommended Video
Defense Minister Rajnath Singh की Security में सेंध, काफिले के सामने आया शख्स |वनइंडिया हिंदी
नई दिल्ली। मंगलवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की सुक्षा में सेंध की घटना हुई है। दिल्ली में संसद भवन के करीब अचानक ही उनके काफिले के सामने एक व्यक्ति आ गया। उसने दावा किया कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलना चाहता है। उसे बाद में पुलिस ने हिरासत में ले लिया। जिस समय यह घटना घटी उस वक्त प्रधानमंत्री दिल्ली में नहीं थे।

एक व्यक्ति रक्षा मंत्री के काफिले के सामने आ गया और कहने लगा कि वह प्रधानमंत्री मोदी से मिलना चाहता है। सुरक्षा बल उसे घटनास्थल से लेकर चले गए और उसे पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। फिलहाल व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाई है। बता दें कि प्रधानमंत्री इस समय झारखंड में हैं जहां उन्होंने एक रैली को संबोधित किया। झारखंड में पांच चरणों में चुनाव होना है। जिसमें से एक चरण का मतदान संपन्न हो चुका है।












Click it and Unblock the Notifications